फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: जेपी नड्डा-किरेन रिजिजू से लेकर CM योगी और रेखा गुप्ता तक, तस्वीरों में देखें सियासी होली के रंग

Fri, 14 Mar 2025 02:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली शांति और सौहार्द के साथ मनाई जा रही है। इस बीच लोगों की नजर सियासत से जुड़े लोगों पर भी है। लोग जानना चाहते हैं कि उनके नेताओं ने होली की त्योहार किस अंदाज में मनाया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर होली समारोह का आयोजन किया तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में होलिका भस्म की पूजा कर होली की शुरुआत की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। ऐसे ही केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया। 
विज्ञापन
1 of 10
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI
देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ रंग, गुलाल और अबीर से रंगे लोग दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि जानीमानी हस्तियां भी जमकर रंग खेल रही हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत तमाम सियासी दिग्गजों ने जमकर होली खेली और लोगों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- होली के रंग में रंगा पूरा देश; हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा त्योहार
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
किरेन रिजिजू - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खूब होली खेली। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपनी बहुत खूबसूरत तस्वीर भी साझा की। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और इस त्योहार को एकता का संदेशवाहक बताया।
विज्ञापन

3 of 10
योगी आदित्यनाथ - फोटो : PTI
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जितनी सनातन धर्म में है और त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है। गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह शोभायात्रा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा, 'दुनिया के किसी भी देश, किसी भी जाति, किसी भी धर्म में त्योहारों की इतनी समृद्ध परंपरा नहीं है, जिनकी सनातन धर्म में है। सनातन धर्म में हमारी आस्था है और आस्था ही त्योहारों की आत्मा है। त्योहारों के माध्यम से भारत आगे बढ़ता है।'

यह भी पढ़ें- अबीर-गुलाल से पूरा देश सराबोर; राजनेताओं पर भी चढ़ा होली का रंग, तस्वीरों में रंगों का त्योहार

4 of 10
जेपी नड्डा - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी होली खेली। उन्होंने कहा, 'होली की सभी देशवासियों को हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। होली में कई रंगों का मिलन एक साथ होता है। यह एक तरीके से हमें एकता का संदेश देता है। अभी-अभी महाकुंभ का भी समापन हुआ वह भी हमें एकता का संदेश देता है। सारा देश, सारा समाज, सारा विश्व मंगलमय रहे, प्रगति करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है और हम विकसित भारत की ओर चल रहे हैं। इस होली के दिन 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' इस संदेश को हम अपने साथ जोड़ते हुए सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं भी देते हैं और समाज, देश और विश्व मंगलमय हो इसकी कामना भी करते हूं।'
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जेपी नड्डा। - फोटो : PTI
दिल्ली में जेपी नड्डा के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी होली के उत्सव में हिस्सा लिया। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह पहली होली है। ऐसे में भाजपा में यह होली कई मायनों में खास है। इस बीच दिल्ली पुलिस होली के त्योहार और रमजान के दूसरे जुमे (शुक्रवार) की नमाज के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट’ पर है। जगह-जगह सुरक्षा कड़ी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

6 of 10
किरेन रिजिजू - फोटो : PTI
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के अलावा असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। आचार्य ने कहा कि राजभवन में रंगों, उमंगों और आत्मीय उल्लास के पावन पर्व होली की पूर्व संध्या पर गुरुवार को होली मिलन समारोह मनाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'मैं आप सभी को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'रंगों का त्योहार सभी के जीवन को रंगों, खुशियों और समृद्धि से रोशन कर दे। श्री कृष्ण सभी को खूब आशीर्वाद दें। होली की शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें- होली के जश्न में डूबी दुनिया, विदेशी पर्यटकों ने भी मनाया रंगों का त्योहार
विज्ञापन

7 of 10
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : PTI
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ गुलाल लगाकर होली खेली। इस दौरान पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा, शालीमार बाग में भी स्थानीय लोगों के साथ होली मनाई।

8 of 10
एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी होली मनाई। उन्होंने कहा, 'होली बहुत उत्साह के साथ मनाई जा रही है। हम पिछले ढाई साल से महाराष्ट्र में खुशियां बरसा रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और मैं राज्य को खुशहाल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं देता हूं, मैंने उन्हें फोन पर भी शुभकामनाएं दी हैं।

9 of 10
मोहन यादव - फोटो : PTI
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में अपने आवास पर होली मनाई। उन्होंने कहा कि मैं होली के अवसर पर प्रदेश और देश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन

10 of 10
राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी धूमधाम से होली मनाई। इससे पहले उन्होंने कहा, 'होली के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। हर्ष, उल्लास और नवीन ऊर्जा का प्रतीक यह त्योहार आपके जीवन में प्रसन्नता और उत्तम स्वास्थ्य के रंग भरे, यही मंगलकामना है। आपकी होली आनंदमय और सुरक्षित हो!'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें