अगर आप इस साल गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए वीजा फ्री। थाईलैंड से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। क्योंकि अभी वहां की सरकार ने भारतीयों के लिए वीजा फीस पूरी तरह से माफ कर दी है। बस आपको फ्लाइट का टिकट बुक कराना है और थाईलैंड एयरपोर्ट पर पहुंचकर बिना कोई फीस दिए वीजा मिल जाएगा।
विज्ञापन
थाईलैंड टूरिज्म ने लिया है यह फैसला
2 of 6
थाईलैंड टूरिज्म ने अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फ्री टूरिस्ट वीजा प्रोग्राम को बढ़ा दिया है। सरकार ने पहले इसको मई तक जारी रखने का फैसला किया था, लेकिन अब इसे अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
भारत सहित 21 देशों के नागरिकों को होगा फायदा
3 of 6
थाईलैंड टूरिज्म ने जिन देशों के नागरिकों के लिए इस सुविधा को बढ़ाया है उनमें भारत सहित 21 देश शामिल हैं।
इन देशों के नागरिकों को मिलेगी सुविधा
4 of 6
जिन देशों को यह सुविधा दी गई है उनमें अंडोरा, भूटान, बुल्गारिया, चीन, साइप्रस, इथियोपिया, फिजी, भारत, कजाकस्तान, लात्विया, लिथुआनिया, मालदीव, माल्टा, पापुआ न्यू गिनी, रोमानिया, सान मारिनो, सऊदी अरब, ताइवान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
विज्ञापन
वीजा ऑन अरायवल की फीस को भी किया आधा
5 of 6
टूरिज्म डिपार्टमेंट ने ऐसे विदेशी नागरिकों को सुविधा दी है जो आगमन के बाद वीजा लेते हैं। ऐसे नागरिकों को 1000 बाट (28.5 डॉलर) की फीस नहीं देनी होगी बल्कि उनसे 500 बाट फीस के तौर पर लिए जाएंगे।
पिछले हफ्ते थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण ने पर्यटक खर्च में 10 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया था जो 2.77 ट्रिलियन बाट रहने की उम्मीद है। प्राधिकरण के अनुसार पिछले साल थाईलैंड में 3.3 करोड़ विदेशी पर्यटक पहुंचे थे।