फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: मिनट भर में 600 राउंड गोलियां, हवा की रफ्तार से वार; रूसी सेना का घातक हथियार जिसने मूसेवाला को हिलने तक का मौका न दिया

Tue, 31 May 2022 11:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AN-94 असॉल्ट राइफल कितनी घातक है इसका अंदाजा सिर्फ मूसेवाला की थार गाड़ी की हालत को ही देखकर लगाया जा सकता है। बर्स्ट मोड में इससे 1800 गोलियां दागी जा सकती हैं। ऑटोमैटिक मोड में यह हर मिनट 600 राउंड गोलियां दागती है। गोलियों की गति 900 मीटर प्रति सेकेंड है। 
विज्ञापन
1 of 7
AN-94 असॉल्ट राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उनकी गाड़ी पर 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। पहले कहा जा रहा था कि इस वारदात में खतरनाक AK-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ऐसा नहीं है। सामने आ रहा है कि मूसेवाला की हत्या में AN-94 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल हुआ। यह इतना घातक हथियार है कि रूसी सेना इसका इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

2 of 7
सिद्धू मूसेवाला की थार कार में हमले के निशान - फोटो : अमर उजाला
सिद्धू मूसेवाला पर जिस तरह से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, उसके लिए किसी ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल की ही जरूरत होती है। इस जरूरत को रूस की बनी AN-94 असॉल्ट राइफल ने पूरा किया और मूसेवाला को अपनी जगह से हिलने का मौका तक नहीं दिया। यह हथियार कितना घातक है इसका अंदाजा सिर्फ मूसेवाला की थार गाड़ी की हालत को ही देखकर लगाया जा सकता है। रूस इसके अलावा कुछ ही देश हैं जिनके पास AN-94 असॉल्ट राइफल है। आइए जानते हैं इस राइफल की खासियतें...

 
विज्ञापन

3 of 7
AN-94 असॉल्ट राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
AN-94 असॉल्ट राइफल का पूरा नाम एवतोमैत निकोनोव है। चीफ डिजाइनर गेनाडी निकोनोव ने 1980 में इस पर काम शुरू किया था और 1994 में यह बनकर तैयार हुई। 
 

4 of 7
AN-94 and AK-47 - फोटो : सोशल मीडिया
AN-94 असॉल्ट राइफल को एके-47 के विकल्प के तौर पर बनाया गया था। 1997 से लगातार इस राइफल का उपयोग रूसी सेना द्वारा किया जाता है। इसके अलावा यह हथियार कुछ ही देशों के पास है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
AN-94 असॉल्ट राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
यह हथियार इतना खतरनाक है कि बर्स्ट मोड में इससे 1800 गोलियां दागी जा सकती हैं। ऑटोमैटिक मोड में यह हर मिनट 600 राउंड गोलियां दागती है। गोलियों की गति 900 मीटर प्रति सेकेंड है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
AN-94 असॉल्ट राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
एके-47 की तरह न ही यह हथियार चलाने में आसान है और न ही यह रिपयरेबल है। इसकी फायरिंग रेंज 700 मीटर है और वजन 3.85 किलोग्राम है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
AN-94 असॉल्ट राइफल - फोटो : सोशल मीडिया
इस राइफल की लंबाई 37.1 इंच है। इसके बैरल की लंबाई 15.9 इंच है। इसकी खासिया दो शॉट बर्स्ट ऑप्शन है। यानी एक के पीछे एक करके दो गोलियों के निकलने में समय का अंतर माइक्रोसेकेंड्स में होता है। यह खासियत दुश्मन को हिलने तक का मौका नहीं देती और दुश्मन को एक साथ दो गोलियां लगती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें