फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala: नंबर प्लेट से लेकर कार्ड्स पर छाए मूसेवाला, फैंस कुछ इस अंदाज में कर रहे याद

Sat, 04 Jun 2022 11:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, मूसेवाला के शरीर पर गोली के 19 निशान थे। उनकी हत्या के बाद पूरे देश में उनके फैंस में शोक की लहर है। लोग अपने-अपने अंदाज में मूसेवाला को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह के तमाम वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं, जिसमें लोग नंबर प्लेट, कार्ड, स्टीकर और टैटू के जरिए सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं। इस खबर में हम आपको ऐसे कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिससे लोग सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहे हैं या उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Sidhu Moose Wala - फोटो : सोशल मीडिया
नंबर प्लेट पर मूसेवाला की तस्वीर
मूसेवाला के प्रशंसकों में सबसे ज्यादा युवा लोग थे। वे मूसेवाला के गानों, ड्रेसिंग और स्टाइल को अपनाते थे। उनकी हत्या के बाद कई लोगों ने अपनी बाइक या कार या अन्य किसी वाहन की नंबर प्लेट पर मूसेवाला की तस्वीर लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी तस्वीर के साथ 'लीजेंड' शब्द का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
मूसेवाला की तस्वीर का टैटू - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने बनावाया टैटू
मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फैंस ने उनका टैटू भी बनावाया। सोशल मीडिया पर ऐसे कई टैटू वायरल हो रहे हैं। इनमें कुछ फैंस ने उनकी तस्वीर का टैटू कराया है। कुछ ने वह तारीख भी मेंशन की है, जिस दिन उनकी हत्या की गई। कई लोगों ने तो उस ट्रैक्टर का नंबर (5911) भी मूसेवाला की तस्वीर के साथ टैटू कराया है।

4 of 5
Moose Wala - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मूसेवाला की तस्वीर लगी टी-शर्ट ट्रेंड में
गायक मूसेवाला की मौत के बाद उनके प्रशंसक उनकी तस्वीर लगी टी-शर्ट पहनकर सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटोज अपलोड कर रहे हैं। इसके जरिए सभी गायक  को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sidhu Moose wala - फोटो : social media
परिवार से मिले अमित शाह
इस बीच मूसेवाला के माता-पिता से मिलने चंडीगढ़ पहुंचं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। इस दौरान शाह ने परिवार को सांत्वना बंधाई और उनके दुख में शामिल हुए। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को मूसेवाला के घर का दौरा किया था और उनके परिवार को आश्वासन दिया था कि गायक के हत्यारों को जल्द ही सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें