फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : हर राज्य की झांकी में था कुछ खास, लेकिन राम मंदिर और लद्दाख पर टिक गईं सबकी निगाहेंं

Tue, 26 Jan 2021 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राज्यों की झांकी - फोटो : ANI
आज देश 72वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। चारों और गणतंत्र दिवस की रौनक है और इस मौके पर सब एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को शुभकामनाएं दी। वहीं राजपथ पर  हर साल की तरह इस साल भी राज्यों ने अपनी संस्कृति, भाषा और साहित्य, संगीत की झलक दिखाई। यहां हर राज्य की झांकी की तस्वीरें देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
लद्दाख की झांकी - फोटो : ANI
हाल ही में केंद्र शासित प्रदेश बने लद्दाख ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने राज्य की झांकी पेश की। लद्दाख ने अपनी झांकी में राज्य की संस्कृति और सांप्रदायिक सोहार्द को दिखाया। इसके अलावा लद्दाख ने अपनी झांकी में अपने राज्य की कला और वास्तुकला, भाषाओं और बोलियों, सीमा शुल्क और वेशभूषा, मेला और त्योहारों, साहित्य और संगीत की भी झलक दिखाई। 
 
विज्ञापन

3 of 6
गुजरात की झांकी - फोटो : ANI
लद्दाख के अलावा गुजरात ने भी अपने राज्य की झांकी राजपथ पर प्रदर्शित की। गुजरात ने अपने राज्य की झांकी में सूर्य मंदिर की झलक को दिखाया। इस झांकी में सूर्य मंदिर का एक हिस्सा सभमंडप दिखाया गया है। इस सूर्य मंदिर के 52 स्तंभ एक सौर वर्ष के 52 सप्ताह को दर्शाता है।


 

4 of 6
पंजाब की झांकी - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के मौके पर पंजाब ने भी अपने राज्य की झांकी दिखाई। पंजाब ने अपनी झांकी में नौवें सिख गुरू, श्री गुरू तेग बहादुर की महिमा को दर्शाया। पंजाब की झांकी का थीम श्री गुरू तेग बहादुर का 400वां जन्मदिन रहा। झांकी के अंत में श्री गुरू तेग बहादुर के अंतिम संस्कार स्थल गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब को भी दिखाया गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
उत्तर प्रदेश की झांकी - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी में अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की झलक दिखाई। साथ ही उत्तर प्रदेश ने अपनी झांकी का थीम अयोध्या - उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत रखा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बायोटेक्नोलॉजी विभाग की झांकी - फोटो : ANI
गणतंत्र दिवस के मौके पर बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने 'आत्मनिर्भर भारत अभियान: कोविड' के थीम से अपनी प्रदर्शिनी दिखाई। इस झांकी में विभाग ने कोरोना से लड़ने के लिए तैयार की गई वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया को दर्शाया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें