फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: PM मोदी स्थिति पर लगातार रख रहे नजर, केंद्रीय मंत्री ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावितों से की मुलाकात

Wed, 31 Jul 2024 12:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने तबाही मचा दी। अब तक इस हादसे में 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि प्रधानमंत्री भूस्खलन की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। कुरियन ने वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
1 of 5
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : ANI
केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन ने तबाही मचा दी। अब तक इस हादसे में 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने बताया कि प्रधानमंत्री भूस्खलन की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। कुरियन ने वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 5
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : ANI
केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा, "प्रधानमंत्री भूस्खलन की स्थिति पर करीब से नजर रख रह हैं और उन्होंने मुझे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए भेजा है। गृह मंत्रालय के दोनों नियंत्रण कक्ष 24x7 स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। राज्य को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए भी काम किया जा रहा है।"
विज्ञापन

3 of 5
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : ANI
भूस्खलन के कार अबतक करीब 180 लोग लापता हो चुके हैं। 300 से भी ज्यादा पूरी तरह से नष्ट हो गए। भूस्खलन के कारण मुंडक्कई और चूरलमाला इलाके बहुत ज्यादा प्रभावित हुए हैं। खोज और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें, भारतीय सेना की दो टुकड़ियां और दो आईएएफ हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ की तीन अतिरिक्त टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने वाली है। खोज एवं बचाव कार्य के लिए एक डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया गया है।

4 of 5
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : ANI
क्षतिग्रस्त पुल के दूसरी ओर बचाव कर्मियों की आवाजाही स्थापित करने में सहायता के लिए भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस जमोरिन को भी तैनात किया गया है। जरूरत पड़ने पर केंद्र की तरफ से भी अतिरिक्त संसाधन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायनाड में भूस्खलन - फोटो : ANI
वहीं मौसम विभाग के अनुसार वायनाड में आने वाले कुछ दिन और खराब हो सकते हैं। मौसम विभाग ने वायनाड के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि पड़ोसी मलप्पुरम, कोझिकोड और कनूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें