भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी20
- फोटो : Twitter
इतना ही नहीं फैंस सोशल मीडिया पर कोच गौतम गंभीर की भी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। दरअसल, जब राहुल द्रविड़ कोच थे और रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे, तो हिटमैन का कई बार यह बयान आया था कि हम रातोंरात किसी बल्लेबाज को गेंदबाज नहीं बना सकते। फैंस इसी बयान को आधार बनाकर कमेंट कर रहे कि, गंभीर न सिर्फ गेंदबाज को बल्लेबाज बना देते हैं, बल्कि एक बल्लेबाज को भी गेंदबाज बना देते हैं। रिंकू जब गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने विकेट लिया तो गंभीर भी मुस्कुराते नजर आए।