PM Modi
- फोटो : X/@BJP4India
10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन की शुरुआत
पीएम मोदी ने मुंबई, नासिक, जालना, अमरावती, गढ़चिरौली, बुलढाणा, वाशिम, भंडारा, हिंगोली और अंबरनाथ (ठाणे) में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संचालन की शुरुआत की। इससे सभी के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य देखभाल सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। स्नातक और स्नातकोत्तर सीटों को बढ़ाने के साथ ही ये मेडिकल कॉलेज लोगों को विशेष स्वास्थ्य देखभाल सुविधा भी मुहैया कराएंगे।