फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा तकनीक की ताकत: तस्वीरों में देखिए बंगलूरू एयरो इंडिया शो की तैयारियां

Sat, 30 Jan 2021 05:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
1 of 7
बंगलूरू में एयरो इंडिया शो की तैयारी - फोटो : पीटीआई
तेरहवें  ‘एयरो इंडिया-2021’ शो का आयोजन बंगलूरू के येलहंका वायुसेना स्टेशन पर होने जा रहा है। तीन फरवरी से होने जा रहे इस शो में ‘आत्मनिर्भर फॉर्मेशन फ्लाइट’ का प्रदर्शन किया जाएगा। यह शो भारत की रक्षा तकनीक और ताकत के प्रदर्शन के लिहाज से भी बेहद खास है, क्योंकि इसी शो में पहली बार स्वदेशी क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ प्रदर्शित की जाएगी। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के इस आयोजन के लिए चल रही तैयारी की कई तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। आइए देखते हैं किस तरह भारत अपनी तैयारियों को अंजाम दे रहा है...
विज्ञापन

2 of 7
एयरो इंडिया शो 2021की तैयारी - फोटो : पीटीआई
एचएएल ने जानकारी देते हुए बताया कि वह इस शो में रक्षा एवं वैमानिकी क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। इस शो में कई विमान विशेष ‘फॉर्मेशन’ में उड़ान भरेंगे और इसके अलावा डीआरडीओ ने भी अपने 300 उत्पाद व तकनीक दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

3 of 7
एयरो इंडिया शो की तैयारी - फोटो : पीटीआई
डीआरडीओ ने कहा कि तीन से पांच फरवरी तक होने वाले एयरो इंडिया शो में आत्मनिर्भर भारत थीम के तहत इंडोर, आउटडोर, स्टेटिक व हवाई क्षमता वाले उसके 300 से ज्यादा उत्पाद, रक्षा तकनीक, आविष्कार पेश किए जाएंगे।

4 of 7
एयरो इंडिया 2021 की तैयारी - फोटो : पीटीआई
इस मेगा इवेंट में डीआरडीओ से जुड़ी 30 लैब अपने एयरोनॉटिकल उत्पाद और तकनीकी कौशल का नमूना दिखाएंगी। इस करतब के जरिए भारत दुश्मनों को भी अपनी ताकत दिखाएगा। हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की सेना के बढ़ते दबदबे के मद्देनजर भारत इस सम्मेलन का आयोजन अहम माना जा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 7
लड़ाकू विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter : @DefenceMinIndia
इस शो को लेकर रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस साल होने वाला एयर इंडिया शो तीन से पांच फरवरी तक कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में आयोजित किया जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह आयोजन पहले से बहुत अलग होने वाला है और इसमें काफी अवसर मिलेंगे। बता दें कोरोना महामारी का प्रभाव इस शो पर भी पड़ा है, जिसके चलते इस शो में काफी बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई
डीआरडीओ ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन फरवरी को एयरोनॉटिक्ल रिसर्च एंड डेवलपमेंट बोर्ड गोल्डन जुबली डाक टिकट जारी करेंगे। साथ ही इसके सफर पर एक दस्तावेज भी जारी किया जाएगा। रक्षा मंत्री डीआरडीओ एक्सपोर्ट कंपेनडियम, डिजाइन की नई प्रक्रिया आदि भी जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आत्मनिर्भर भारत की उड़ान - फोटो : twitter@ रक्षा मंत्रालय
इस शो में मुफ्त में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए https://aeroindiavirtual.in इस वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  इस बार के शो का थीम 'आत्मनिर्भर भारत की उड़ान' है। इस थीम के द्वारा बताने की कोशिश की जा रही है कि इस बार स्वदेशी विमानों के प्रदर्शन सबसे अधिक होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें