17 मार्च को देश के तमाम बड़े नेताओं ने भी होलिका दहन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। 18 मार्च को रंगों से खेली जाने वाली होली मनाई जा रही है। होली मिठास, अपनापन, रूठो को मनाने, खुशहाली और जीवन में रंग भरने का त्यौहार है। होली के त्योहार में इन कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करके अपने और आसपास के लोगों की सेहत का ध्यान रखना सुनिश्चित करें।