फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Headlines: भारतीय कंपनियों ने तेज किए रूस से सस्ता तेल खरीदने के प्रयास, यहां पढ़िए आज की सभी बड़ी खबरें

Thu, 17 Mar 2022 09:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Breaking News - फोटो : Amar Ujala Graphics
भारत की रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से रियायती दर पर तेल खरीदने के प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकार ने अगले हफ्ते इस्लामाबाद में होने वाली इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भाग लेने के लिए हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को न्योता मिलने पर नाराजगी जताई है। देश में चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान 41 फीसदी बढ़ा है। ममता बनर्जी ने कहा है कि हमारी सरकार ने कुछ साल पहले इस्राइली स्पाइवेयर पेगासस खरीदने की पेशकश ठुकरा दी थी। पढ़िए ऐसी ही देश-दुनिया, राजनीति, सिनेमा और कारोबार जगत की बड़ी खबरें...
विज्ञापन

2 of 7
हिंदुस्तान लिमिटेड ने खरीदा 20 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल। - फोटो : AMAR UJALA
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी कच्चे तेल की खरीद के लिए रूस को दिया ऑर्डर
भारत की रिफाइनरी कंपनियों ने रूस से रियायती दर पर तेल खरीदने के प्रयास तेज कर दिए है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रूस से 20 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। इससे पहले इंडियन आयल कारपोरेशन ने भी रूसी कच्चा तेल खरीदा था। सूत्रों के मुताबिक, इंडियन आयल कारपोरेशन के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रूसी क्रूड ऑयल खरीदने के लिए यूरोपीय व्यापारी विटोल को माध्यम बनाया है। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची - फोटो : ANI
ओआईसी की बैठक में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को न्योता, भारत ने जताई नाराजगी
भारत ने अगले हफ्ते इस्लामाबाद में होने वाली इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में भाग लेने के लिए हुर्रियत कॉन्फ्रेंस को न्योता मिलने के मुद्दे पर नाराजगी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने निशाना साधते हुए कहा कि हम इस तरह की गतिविधियों को बहुत गंभीरता से लेते हैं जो देश की एकता को नष्ट करने का प्रयास है और सम्प्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन करती हैं। हम ओआईसी से उम्मीद करते हैं कि वह भारत-विरोधी गतिविधियों और आतंकवाद में संलिप्त रहने वालों को प्रोत्साहित न करे। पढ़िए पूरी खबर...

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
अग्रिम कर संग्रह में 41 फीसदी और प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 फीसदी की वृद्धि
देश में चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान में 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ व्यक्तिगत और कंपनी आय से कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 48 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। यह कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था में लगातार हो रहे आर्थिक सुधार को बताता है। आधिकारिक बयान के अनुसार शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में 16 मार्च 2022 तक 13.63 लाख करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले 2020-21 की इसी अवधि में यह 9.18 लाख करोड़ रुपये था। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 7
Mamata Banerjee - फोटो : PTI (File)
हमें भी हुई थी पेगासस खरीदने की पेशकश पर हमने नहीं खरीदा था: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि हमारी सरकार ने कुछ साल पहले इस्राइली स्पाइवेयर पेगासस खरीदने की एक पेशकश ठुकरा दी थी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की जासूसी करने के लिए स्पाइवेयर का इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। कुछ दिन पहले भाजपा नेता ने आरोप लगाया था कि बनर्जी बंगाल की सत्ता में आने के बाद से ही स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर रही हैं। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अंडमान व निकोबार में 21 मार्च तक आ सकता है चक्रवात, जारी हुआ अलर्ट
केंद्रीय गृह सचिव ने आज बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवात के मद्देनजर अंडमान और निकोबार के केंद्रीय मंत्रालयों/एजेंसियों और प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की। आईएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र 21 मार्च तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। बुधवार को मौसम विभाग ने कहा था कि दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र अगले सप्ताह की शुरुआत में एक चक्रवात का रूप ले सकता है। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : ANI
The Kashmir Files: विदेशों में भी देखने को मिल रहा फिल्म का बड़ा असर
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में लगे एक हफ्ता होने वाला है और ये बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आ रही कि वह इसे देखकर रोने तक लग रहे हैं। लोग इसे देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस हफ्ते होली की छुट्टियां हैं ऐसे में फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की काफी उम्मीद है। भारत के साथ-साथ इस फिल्म को विदेशों में भी काफी प्यार मिल रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें