फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर म्यांमार के बौद्धों ने मस्जिद पर किया हमला, तस्वीरें

Fri, 24 Jun 2016 10:35 PM IST
एजेंसी/ म्यांमार
विज्ञापन
1 of 5
Yangon, Myanmar - फोटो : Reuters
 म्यांमार के बौद्धों के एक समूह ने हिंसा भड़कने पर एक मस्जिद पर हमला कर दिया। पड़ोसियों में विवाद के बाद भड़की धार्मिक हिंसा में यह घटना घटित हुई। 2012 से जारी मुस्लिम विरोधी हिंसा की बढ़ती वारदातों ने आंग सान सू की नई सरकार के लिए बहुत मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर म्यांमार के बौद्धों ने मस्जिद पर हमला किया, तस्वीरें

2 of 5
- फोटो : Reuters
 स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस हिंसा के भड़कने के पीछे पड़ोसियों में एक मुस्लिम स्कूल खोलने को लेकर चल रहा विवाद था। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसके बाद लगभग 200 बौद्धों ने मिलकर मस्जिद को क्षतिग्रस्त कर दिया। 
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर म्यांमार के बौद्धों ने मस्जिद पर हमला किया, तस्वीरें

3 of 5
- फोटो : Reuters
उन्होंने पास के कब्रिस्तान को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 70 मुस्लिमों ने पुलिस स्टेशन में शरण लेकर अपनी जान बचाई। पुलिस और मस्जिद प्रशासन ने मस्जिद के क्षतिग्रस्त होने की बात स्वीकार की है।

सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर म्यांमार के बौद्धों ने मस्जिद पर हमला किया, तस्वीरें

4 of 5
- फोटो : Reuters
एक स्थानीय मुस्लिम ने बताया कि इस समय वहां के लगभग 150 मुस्लिम लोग डर के साये में जी रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले यहां ऐसा माहौल कभी नहीं बना था। हमने सभी मुस्लिमों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा भड़कने पर म्यांमार के बौद्धों ने मस्जिद पर हमला किया, तस्वीरें

5 of 5
- फोटो : Reuters
 2011 के बाद से लोकतांत्रिक सरकार के आने से और सेना की पकड़ ढीली पड़ने से वहां ऐसे माहौल पैदा हुए हैं।

Published By Rahul Sankrityayan
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें