फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 26 Oct 2020 06:44 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
हालात सुधारने की कवायद... - फोटो : amar ujala
दिल्ली-एनसीआर को नहीं मिली स्मॉग से राहत, आज से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की संभावना
दिल्लीवालों को स्मॉग और घातक हवाओं से निजात नहीं पा रही। आज सवेरे आनंद विहार में एक्यूआई 405 दर्ज किया गया। इसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इसके अलावा रोहिणी, द्वारका और आईटीओ पर एक्यूआई बहुत बुरी स्थिति में है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
दर्शन के लिए आए भक्त - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में बांकेबिहारी की जय-जयकार, भक्तों की लगी कतार, आज दर्शन करेंगे दो हजार
ठाकुर बांकेबिहारी के दर पर आए सभी भक्तों को दर्शन मिले। रविवार को सुबह मंदिर के द्वार खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। इसके बाद पांच-पांच की संख्या में भक्तों को दो और तीन नंबर गेट से सैनिटाइज करके मंदिर में प्रवेश दिया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
Result
लेह विकास परिषद के चुनाव नतीजे आज, भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर, मुकाबला कांग्रेस से
मतगणना सुबह नौ बजे से एसएसके सभागार लेह में शुरू हो जाएगी। शाम चार बजे तक सभी नतीजे घोषित हो जाएंगे। लेह प्रशासन ने एसएसके सभागार में काउंसिल की सभी 26 सीटों की मतगणना के लिए व्यापक प्रबंधों को अंतिम रूप रविवार देर शाम तक दे दिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : ANI
2+2 वार्ता: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री एस्पर आज आएंगे भारत, एलएसी पर होगी चर्चा
भारत और अमेरिका का रिश्ता अब काफी मजबूत होता जा रहा है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं। केवल दो साल में तीसरी बार अमेरिका भारत के बीच 2 + 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता का आयोजन हो रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोलकाता बनाम हैदराबाद और मुंबई बनाम पंजाब - फोटो : PTI
जीत की लय कायम रखने उतरेगा पंजाब, KKR से मुकाबला आज, प्लेऑफ के लिए जीत जरूरी
लगातार चार जीत से आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार के रूप में उभरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें