फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sat, 10 Oct 2020 06:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
आरक्षण काउंटर - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले जारी होगा दूसरा आरक्षण चार्ट, नियम आज से लागू
कोरोना काल में रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियम में बदलाव किया है। यह बदलाव शनिवार यानी आज से अमल में आ जाएगा। इसके मुताबिक, अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन स्टेशन से छूटने से आधे घंटे पहले जारी होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 7
Delhi University
डीयू : आज जारी हो सकती है पहली कटऑफ, छात्रों से कॉलेज न आने का आग्रह
दिल्ली विश्वविद्यालय में लगभग 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए पहली कटऑफ शनिवार को जारी हो सकती है। कटऑफ जारी होने के बाद प्रशासन ने छात्रों को कॉलेज नहीं आने को कहा है। कोरोना महामारी के कारण इस साल प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 7
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर - फोटो : ANI
रामविलास पासवान की आज पटना में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान की आज पटना में अंत्येष्टि होगी। शुक्रवार को लोजपा कार्यालय पर पासवान के अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों की भीड़ जुटी रही। आज दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।  
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 7
केकेआर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : अमर उजाला
IPL 2020: लगातार तीन हार से परेशान KXIP, सामने आत्मविश्वास से लबरेज KKR
लगातार तीन मैच हार चुकी किंग्स इलेवन पंजाब को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अभियान ढर्रे पर लाने के लिए शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे केकेआर से भिड़ना होगा। दिनेश कार्तिक का फॉर्म जरूर खराब चल रहा हो, लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 7
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
Hemkund Sahib Yatra 2020: आज शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 1300 श्रद्धालु होंगे शामिल
हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार 10 अक्तूबर को दोपहर डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस यात्रा सीजन में करीब 6500 तीर्थयात्री पवित्र सरोवर में स्थान कर गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
बिहार चुनाव: पीएम की चुनावी रैलियों पर है सहयोगी जदयू की नजर
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी जदयू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का बेसब्री से इंतजार है। चुनाव में लोजपा की भूमिका पर उठ रहे कई सवालों और चर्चाओं के बीच जदयू इस पूरे मामले में पीएम का रुख जानना चाहता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें