फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए अलग-अलग राज्यों में हुई राजनीति की इफ्तार पार्टी

Thu, 14 Jun 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
iftar party
रमजान के पाक माह के अवसर पर देशभर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसी क्रम में इफ्तार पार्टी के बहाने लगभग सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हैं। यही नहीं उन्हें इस मौके पर एक-दूसरे को टोपी पहनाने और पहनने से भी गुरेज नहीं है। आइए एक नजर डालते हैं अलग-अलग राज्यों में हुई राजनीति की इफ्तार पार्टी की खास तस्वीरों पर...

 
विज्ञापन

2 of 11
iftar party
कांग्रेस की तरफ से बीते बुधवार को 2015 के बाद पहली बार इफ्तार पार्टी दी गई। इसमें कई विपक्षी पार्टियों ने भी शिरकत की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर आने वाली विपक्षी पार्टियों में समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी का प्रतिनिधित्व दिखाई दिया। बता दें कि इस मौके पर रूसी राजदूत आर. कुदाशेव समेत बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी मौजूद थे। 
विज्ञापन

3 of 11
iftar party
नागपुर में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की कांग्रेस परिवार से दूरियां बढ़ने की खबरों के बीच पहली बार उनकी इस पार्टी के जरिए अपने बीच मौजूदगी से तमाम कांग्रेस नेता खुश नजर आए। राहुल गांधी काफी देर तक उनके बगल में बैठकर कुछ बात करते रहे। 

4 of 11
iftar party
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल थे। अन्य विपक्षी दलों से माकपा नेता सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी, बसपा नेता सतीश मिश्रा, डीएमके नेता कनिमोझी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन, आरजेडी से मनोज झा, जेडीएस नेता दानिश अली मौजूद थे।






 
विज्ञापन

5 of 11
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से दी गई इफ्तार पार्टी के दौरान ही केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें ट्रिपल तलाक मुद्दे पर लड़ने वाली कुछ मुस्लिम महिलाओं समेत करीब 300 मुस्लिम महिलाएं पहुंची। ये महिलाएं इस मौके पर खुश होकर खूब सेल्फी भी लेती दिखाईं दीं।




 
विज्ञापन

6 of 11
इस मौके पर भाजपा का मुस्लिम चेहरा माने वाले नकवी ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए इफ्तार पार्टी देती है। लेकिन हमारा आयोजन सोशल इंजीनियरिंग का हिस्सा है, जिससे हम अल्पसंख्यक समुदाय को वो सम्मान देना चाहते हैं, जो उन्हें कभी नहीं मिला। 

 
विज्ञापन

7 of 11
iftar party
नकवी की इफ्तार पार्टी में राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, रवि शंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, जितेंद्र सिंह, एमजे अकबर समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों का जमावड़ा रहा। इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुई मुस्लिम महिलाएं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आईं। 
 

8 of 11
shatrughan sinha
वहीं, भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बुधवार को राज्य में अपनी पार्टी के सहयोगी सत्ताधारी दल जदयू की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हुए। इसके बजाय शत्रुघ्न विपक्षी दल आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव की तरफ से दी गई इफ्तार पार्टी में शामिल होने पहुंच गए। इससे एक बार फिर उनके भविष्य के राजनीतिक कदमों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
 

9 of 11
iftar party
इस मौके पर जब पत्रकारों ने शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा कि क्या वो आरजेडी से चुनाव लड़ेंगे तो बगल में बैठे तेजप्रताप ने कहा क्यों नहीं? इस पर शत्रुध्न सिन्हा ने भी कहा, 'तेजप्रताप के मुंह में घी शक्कर'।
 

10 of 11
Misa Bharti
इस इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती टोपी पहने हुए नजर आईं।  
विज्ञापन

11 of 11
दूसरी ओर, जदयू के इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के दो विधायक सुदर्शन और मुन्ना चौधरी भी पहुंचे। साथ ही राजद विधायक महेश्वर यादव भी दिखे। कांग्रेस के दोनों विधायक अशोक चौधरी के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा तो नहीं आए लेकिन उनकी पार्टी आरएलएसपी के वरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा और राम कुमार शर्मा जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें