हर साल 14 जून को विश्वभर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद नियमित रक्तदान को लेकर लोगों में जागरुकता फैलाना है ताकि जरुरतमंद मरीज को उत्तम गुणवत्ता, सुरक्षित और रक्त और उसके पदार्थों की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सके। इस दिन उन लोगों का धन्यवाद किया जाता है जिन्होंने स्वैच्छिक रूप से रक्तदान किया है। इस दिन उन लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाता है जो किसी झिझक की वजह से अब तक ऐसा नहीं कर पाए हैं। आइए जानते हैं कि रक्तदान के खास फायदे: