हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 5
कोरोना का कहर
- फोटो : पीटीआई
180 जिलों में सप्ताह भर से कोई नया मामला नहीं
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे हों लेकिन सरकार का दावा है कि देश के 180 जिलों में सप्ताह भर से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। ठीक इसी तरह 18 जिलों में 14 और 54 जिलों में 21 दिन से नए मामले नहीं मिले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
असम में ऐतिहासिक जीत पाने के छह दिन बाद भी राज्य में ‘कौन बनेगा मुख्यमंत्री’ की कशमकश से गुजर रही भाजपा की यह गुत्थी आखिर सुलझने का दावा किया गया है। शनिवार को दोनों वरिष्ठ नेताओं सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा को दिल्ली तलब कर बातचीत की गई।
यूपी: बीएचयू कोविड अस्पताल का आज सीएम करेंगे निरीक्षण
वाराणसी में बीएचयू में बनकर तैयार 750 बेड के अस्थायी हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी आएंगे। दोपहर में अस्पताल का जायजा लेने के साथ ही मुख्यमंत्री यहां कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि भी रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सांसों की ट्रेन: आज पहली बार कानपुर आएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
शासन की ओर से कानपुर में ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। अब रेलवे के जरिये ऑक्सीजन सीधे यहां आएगी और यहीं से अन्य जिलों को भी आपूर्ति की जाएगी। रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार सुबह 10 से दोपहर 12 बजे के बीच कानपुर पहुंचेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर