फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 08 Aug 2021 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
ईदगाह चौराहे पर लगे होर्डिंग्स - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी और जेपी नड्डा आज आगरा में: 'मिशन-2022' की रणनीति पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 10:40 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ लखनऊ से विमान से आकर खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वह सात घंटे शहर में रहेंगे। शाम 5.35 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
बारिश के कारण सड़क पर भरा पानी - फोटो : ANI
मॉनसून मेहरबान :  दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल और कल भी है उम्मीद
दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में मध्यम स्तर तक की बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। इससे अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार के लिए भी विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
इंग्लैंड बनाम भारत - फोटो : अमर उजाला
IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में टीम इंडिया जीत से 157 रन दूर
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारतीय टीम को मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 157 रन बनाने होंगे। इंग्लैंड से मिले 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा 12-12 रन बनाकर क्रीज पर थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
सीएम बसवराज बोम्मई - फोटो : ani
कर्नाटक: मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बांटे विभाग, असंतोष पर कहा- हर किसी को मनचाहा पोर्टफोलियो नहीं मिल सकता
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पोर्टफोलियो वितरण पर कुछ मंत्रियों के बीच असंतोष को लेकर कहा कि 'हर किसी को मनचाहा पोर्टफोलियो नहीं मिल सकता है। वह (मंत्री आनंद सिंह) मेरे करीबी हैं इसलिए सब ठीक हो जाएगा। मैंने उन्हें फोन किया और उनसे बात की। मैं इसे संभाल लूंगा।'
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अफगानिस्तान: 24 घंटे के भीतर अफगान सैनिकों ने 385 तालिबान लड़ाकों को किया ढेर
सरकारी मीडिया निदेशक की हत्या के बाद तालिबान के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे में सैनिकों ने 385 लड़ाकों को मार गिराया। वहीं सैन्य कार्रवाई में 210 आतंकी घायल हुए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें