फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

07 सितंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 07 Sep 2021 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
करनाल में आज किसानों की महापंचायत
हरियाणा सरकार ने मंगलवार को करनाल में होने वाली किसान महापंचायत और मिनी सचिवालय के घेराव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। करनाल के अलावा राज्य के चार जिलों में मंगलवार रात 11:59 बजे तक इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं बंद रहेंगी। दिल्ली-चंडीगढ़, चंडीगढ़-दिल्ली रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं हिंसा रोकने पर विशेष ध्यान रहेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
तालिबान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
अफगानिस्तान: अखुंदजादा या बरादर नहीं बल्कि इस कम चर्चित चेहरे को बनाया जा सकता है राष्ट्रपति
अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने माथापच्ची के बाद सरकार गठन को अंतिम रूप दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि तालिबान ने सरकार के प्रमुख चेहरों के नाम तय कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि विवादों से बचने के लिए कम चर्चित चेहरे को राष्ट्रपति बनाने पर फैसला हुआ है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मानहानि मामला: आप नेता संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, लुधियाना की अदालत में होना होगा पेश
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट पूर्व मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से दायर मानहानि मामले में जारी किया गया है। अदालत में पेश न होने की वजह से संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वांरट जारी किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
सैयद अली शाह गीलानी - फोटो : फाइल
जम्मू-कश्मीर: हैदरपोरा कब्रिस्तान से गिलानी का शव निकालने के इनपुट, कई इलाकों में लगी पाबंदियां
अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी का शव हैदरपोरा स्थित कब्रिस्तान से निकाल कर पुराने शहर स्थित ईदगाह कब्रिस्तान में दफ नाने के प्रयास के इनपुट के बाद शहर के कई इलाकों में पाबंदियां लगाई गईं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
सुप्रीम कोर्ट: मौत की सजा के 40 लंबित मामलों पर आज से करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट मौत की सजा के 40 मामलों पर मंगलवार यानी आज से सुनवाई शुरू करेगा। इस संबंध में एक सर्कुलर बुधवार (एक सितंबर) को अदालत द्वारा जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि इन मामलों को सात सितंबर से तीन-न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें