फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

05 सितंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 05 Sep 2021 07:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
मुल्ला अब्दुल गनी बरादर (मध्य) के साथ - फोटो : Agency (File Photo)

अफगानिस्तान: बरादर गुट और हक्कानी के बीच बढ़ी तकरार, दोहा दफ्तर की टीम से मुल्ला याकूब खफा
अफगानिस्तान में नई सरकार में प्रमुख पद पाने के लिए बरादर गुट और हक्कानी नेटवर्क के घमासान की वजह से तालिबान को सरकार का गठन तीन-चार दिन टालना पड़ा। इसी घमासान को शांत कराने के लिए पाकिस्तान को खुफिया एजेंसी प्रमुख जनरल फैज हमीद को काबुल भेजना पड़ा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
किसान महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

महापंचायत आज: मुजफ्फरनगर से बजेगा मिशन यूपी का बिगुल, युद्धवीर बोले- सरकार गोलवलकर के रास्ते पर
मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंच गए हैं। महापंचायत के मंच से संयुक्त किसान मोर्चा मिशन यूपी का बिगुल बजाएगा। करीब 22 राज्यों के तीन सौ से ज्यादा संगठन और खाप चौधरी एक मंच पर एकत्र होकर जन आंदोलन शुरू करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
टोक्यो पैरालंपिक 2021 सुहास यतिराज - फोटो : सोशल मीडिया

Tokyo Paralympics: बैडमिंटन में सुहास यतिराज का गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला जारी, कांस्य पदक मैच में तरुण ढिल्लन हारे
बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स एसएल-4 स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में भारत के तरुण ढिल्लन को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हे्ं इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान ने 2-0 से हराया। फ्रेडी ने यह मुकाबला 21-17 और 21-11 से जीता। उधर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास यतिराज फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

IND vs ENG: रोहित के शतक से भारत का पलटवार, पुजारा का भी अर्द्धशतक
भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। भारत ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (22) और रविंद्र जडेजा (9) नाबाद पर हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
amar ujala foundation

आगरा : श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आज से 
श्री डोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2021 के लिए 5 सितंबर (रविवार) से आवेदन किए जा सकेंगे। फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें