फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 अगस्त : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 30 Aug 2021 07:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
अफगानी जवान(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
अफगानिस्तान में हाहाकार: आईएस पर अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए कई बच्चे, रिपोर्ट में दावा 
काबुल में अमेरिकी ड्रोन हमले में कई बच्चों के मारे जाने की खबर मिल रही है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को हुए हमले में कई अफगानी नागरिक मारे गए हैं। अमेरिका ने दावा किया था कि उसने आईएस के आत्मघाती कार बॉम्बर पर हमला किया था जो काबुल एयरपोर्ट पर हमले की तैयारी में था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल बुखार : मुख्यमंत्री योगी ने 46 मौतों पर जताया दुख, आज करेंगे फिरोजाबाद का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को फिरोजाबाद जिले का दौरा करेंगे। वह सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों का हाल जानेंगे। इसके बाद उन इलाकों का दौरा करेंगे, जो सबसे ज्यादा वायरल बुखार से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम रविवार रात जिला प्रशासन को मिला। इसे लेकर अफसर रातभर तैयारियों में जुटे रहे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

4 of 6
टोक्यो पैरालंपिक 2021 योगेश कथुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
Tokyo Paralympics: डिस्कस थ्रोअर कथुनिया पर टिकीं देश की निगाहें, शूटिंग में अवनी लेखरा फाइनल में पहुंचीं
टोक्यो पैरालंपिक का छठा दिन आज भारत के लिए खास है। डिस्कस थ्रोअर योगेश कथुनिया पुरुषों की एफ-56 स्पर्धा के फाइनल में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद रहेगी। इसके अलावा महिला शूटिंग में अवनी लेखरा ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2021: मुख्यमंत्री योगी आज मथुरा में, कान्हा के जन्मोत्सव में होंगे शामिल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मथुरा आ रहे हैं। वह यहां करीब एक घंटा 50 मिनट रहेंगे। इस दौरान रामलीला ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा संतों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कान्हा के दर्शन भी करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'हिंदी हैं हम' अंतरराष्ट्रीय वेबिनार। - फोटो : Amar Ujala

‘हिंदी हैं हम’: अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आज, अमर उजाला के अभियान से आप भी जुड़िए
हिंदी हमारी मातृभाषा है। यह विचारों, भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी के जरिये हम अपनी बात को सहजता और सुगमता से दूसरों तक पहुंचा पाते हैं। हिंदी की लोकप्रियता और पाठकों से उसके दिली रिश्तों को देखते हुए चलाए गए अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से तो आप वाकिफ ही हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें