फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

03 सितंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 03 Sep 2021 07:09 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
Taliban on kashmir - फोटो : social media

तालिबान का नया पैंतरा: हमें जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का हक
एक तरफ तालिबान भारत से दोहा में बातचीत कर रहा है और दूसरी तरफ उसके प्रवक्ता ने कश्मीर मुद्दे पर बयान देना शुरू कर दिया है। चीन में उइगर मुसलमानों के दमन पर चुप्पी साधने वाले तालिबान ने कहा है कि उसे जम्मू-कश्मीर सहित दुनियाभर के मुसलमानों के लिए आवाज उठाने का अधिकार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
टीकाकरण - फोटो : amar ujala

दिल्ली में कोरोना : राजधानी में बन चुकी है हर्ड इम्यूनिटी, अगली लहर का खतरा कम
राजधानी में पिछले 45 दिन से कोरोना का ग्राफ स्थिर है। दैनिक मामले 100 से नीचे हैं और संक्रमण दर भी 0.15 प्रतिशत से कम बनी हुई है। इस समय देश में संक्रमण के जितने मामले आ रहे हैं उनमें दिल्ली के महज 0.10 फीसदी हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

IND vs ENG: शार्दुल-बुमराह ने कराई टीम इंडिया की वापसी, भारतीय बल्लेबाज रहे नाकाम
शार्दुंल ठाकुर (57) और कप्तान विराट कोहली (50) को छोड़कर भारत का कोई बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों की स्विंग और सीम का ढंग से सामना नहीं कर सका लेकिन जसप्रीत बुमराह (2/15) ने खतरनाक पहले स्पैल में दो विकेट चटकाकर चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन भारत को मैच में लौटाया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
जारी है बरसात... - फोटो : ANI

दिल्ली-एनसीआर में बारिश : रुक-रुक कर हो रही है बरसात, कल भी टूटा था रिकॉर्ड
दिल्ली-एनसीआर में बारिश रुक-रुक कर चल रही है। बारिश ने दो दिन लगातार रिकॉर्ड तोड़ा है। कल और बुधवार को दोनों दिन 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है और इस कारण दिल्ली में जगह-जगह जलभराव और जाम की समस्या खड़ी हुई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अफगानिस्तान - फोटो : पीटीआई

संकट: अफगानिस्तान में बनने लगे भुखमरी के हालात, इसी महीने खत्म हो जाएगा खाद्यान्न का भंडार 
अफगानिस्तान में तालिबान राज के बाद भुखमरी के हालात बनने लगे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि अफगानिस्तान में लोगों का पेट भरने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है नहीं तो भुखमरी के हालात से अफगानिस्तान को कोई नहीं बचा सकता। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें