फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 03 Jan 2022 07:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
किशोरों का टीकाकरण: आज से लगेगा टीका, सरकार ने अलग केंद्र बनाने के दिए निर्देश, सात लाख से ज्यादा लोगों ने कराया पंजीकरण
देश में सोमवार से किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। कोराना संक्रमण में तेजी को देखते हुए युवाओं को इसके खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए अलग-अलग टीका केंद्र बनाने की हिदायत दी है, ताकि कोविड वैक्सीन का घालमेल न हो पाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency
आमने-सामने : दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, हंगामा होने के आसार 
दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज शुरू हो रहा है। सत्र एक बार फिर हंगामेदार होने के आसार है। विपक्ष आबकारी नीति पर सरकार को घेरेगा। वहीं, सत्ता पक्ष इस नीति से एक कदम पीछे हटने के मूड में नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
यूपी : आज दो करोड़ श्रमिकों को भत्ता देंगे सीएम योगी, खातों में भेजेंगे एक-एक हजार रुपये
प्रदेश सरकार सोमवार को दो करोड़ श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता देगी। पहले चरण में एक-एक हजार रुपये की धनराशि सीएम योगी आदित्यनाथ श्रमिकों को उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 7
बाजार में लगी भीड़ - फोटो : विवेक निगम
COVID-19: पाबंदियों के बाद भी पांच दिन में दिल्ली में छह गुना और मुंबई में चार गुना बढ़े केस, क्या यह कोरोना की सुनामी के संकेत?
भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी यह महामारी पूरे देश में फैलेगी, जिसके बाद भारत में तीसरी लहर आने का खतरा पैदा हो सकता है। अब तक 23 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले मिल चुके हैं और देश में कोरोना के रोजाना के केसों का आंकड़ा भी तीन गुना बढ़ चुका है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
उत्तराखंड चुनाव : दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल छठे दौरे पर, आज परेड ग्राउंड में करेंगे जनसभा
उत्तराखंड के छठे दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे। परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए नवपरिवर्तन अभियान का शुभारंभ करेंगे। केजरीवाल के दौरे के लिए पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
Weather Updates: कश्मीर में आज और जम्मू में कल से बारिश-बर्फबारी, प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम रहेगा खराब 
कश्मीर में सोमवार तीन जनवरी और जम्मू में चार जनवरी मंगलवार से मौसम करवट बदलेगा। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में बारिश व पर्वतीय इलाको में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बारिश और बर्फबारी का सिलसिला छह जनवरी तक चलने की संभावना जताई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें