हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
corona in india
- फोटो : पीटीआई
देश में तीन करोड़ पार हुए कोरोना संक्रमित, एक करोड़ मामले सिर्फ 50 दिन में आए
देश में कोरोना की दूसरी लहर की भयावह यादों के बीच जहां संक्रमण लगातार घट रहा है, वहीं मंगलवार रात मरीजों की कुल संख्या तीन करोड़ पार कर गई। एक करोड़ केस तो महज 50 दिन में मिले हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
Delimitation Commission meeting
- फोटो : ANI
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक से पहले परिसीमन आयोग आज करेगा सभी डीसी से संवाद
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ होने वाली सर्वदलीय बैठक से ठीक एक दिन पहले परिसीमन आयोग प्रदेश के सभी जिलों के डीसी से संवाद करेगा। दो चरणों में डेढ़ डेढ़ घंटे का वर्चुअल संवाद तय किया गया है। दोनों चरणों में 10-10 जिलों के डीसी के साथ आयोग संवाद करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा के बीच कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच होने के चलते सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
भारतीय नौसेना का युद्धपौत
- फोटो : Indian Navy
भारतीय नौसेना: भारत-अमेरिका हिंद महासागर में आज से दो दिवसीय नौसैन्य अभ्यास करेंगे
भारतीय नौसेना बुधवार से हिंद महासागर क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) रोनाल्ड रीगन के साथ दो दिवसीय व्यापक नौसैनिक अभ्यास में भाग लेगी, जो दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ते परिचालन सहयोग को दर्शाता है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल : गडकरी आज पहुंचेंगे कुल्लू, चीन से सटे सामरिक मार्गों का उठेगा मुद्दा
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चीन से सटे सामरिक मार्गों का मुद्दा उठाने की तैयारी है। जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा सीमावर्ती लाहौल-स्पीति क्षेत्र की दो सड़कों समदो-ग्रांफू और तांदी-संसाली नाला को स्थायी रूप से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को सौंपने का मामला उठाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...