फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मई : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 23 May 2021 06:43 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
big news - फोटो : amar ujala
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला
खतरा: लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामले, गुजरात सबसे अधिक प्रभावित, 13 राज्यों में कोई केस नहीं
कोरोना महामारी के बीच देश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देशभर में ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8848 हो गई है। मरीजों के इलाज के लिए अम्फोटेरीसिन-बी इंजेक्शन की 23,680 वॉयल अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जरूरत के अनुसार भेजी गई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
भारतीय रेल - फोटो : Social media
यात्रियों के ध्यानार्थ : चक्रवाती तूफान की आशंका से निरस्त की गईं कई ट्रेनें
ताउते के बाद अब यास चक्रवाती तूफान ने ट्रेनों की चाल को थाम दिया है। यास चक्रवाती तूफान के मद्देनजर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए कई ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। इस निर्देश से यात्रियों को सफर के लिए परेशान होना पड़ेगा क्योंकि कोरोना महामारी की वजह से पहले से ही कई ट्रेनें निरस्त हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
lockdown - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना महामारी: केरल-तमिलनाडु में लॉकडाउन फिर बढ़ा, तेलंगाना में पुलिस को मिली पूरी छूट
देश के दक्षिणी राज्यों में कोरोना महामारी विकट होती जा रही है। कर्नाटक सरकार द्वारा छह जून तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद तमिलनाडु और केरल में भी 23 मई को खत्म हो रहे लॉकडाउन को 30 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
delhi weather - फोटो : Social Media
दिल्ली-एनसीआर का मौसम : घने बादलों से रहेगी राहत, कुछ दिन 40 से कम तापमान
राजधानी में आज भी तेज हवा चलने के साथ दिनभर बादल छाए रहेंगे। इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम के बदले मिजाज के कारण अगले चार-पांच दिन तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
ब्लैक फंगस का कहर: 14 राज्यों में महामारी घोषित, जानें कहां मिले कितने मामले
कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा देश अब म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस की चपेट में भी आता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही इस बीमारी ने हजाारों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें