फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 23 Feb 2022 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

चौथा चरण : लखनऊ समेत नौ जिलों की 59 सीटों पर आज पड़ेंगे वोट, ब्रजेश पाठक, आशुतोष टंडन, राजेश्वर सिंह की किस्मत का होगा फैसला
चौथे चरण के चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। इसके लिए मंगलवार की शाम पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। इस चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिन नौ जिलों में चुनाव होने हैं उसमें लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिला शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सुनवाई। - फोटो : पीटीआई
Board Exams Cancellation: 10वीं और 12वीं की ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
देश भर में 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार, 24 फरवरी, 2022 को सुनवाई करेगा। याचिका में सभी राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग यानी एनआईओएस द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
Gangubai Kathiawadi: बॉम्बे हाईकोर्ट में आलिया भट्ट की फिल्म के खिलाफ आज होगी सुनवाई, उठी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को बैन करने की मांग
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पिछली फिल्मों की ही तरह संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में बनी इस फिल्म के भी नाम पर बवाल मचा हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
नदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर विश्वविद्यालय: आज से शिक्षा संकाय में होंगी समस्त परीक्षाएं
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 23 फरवरी से सभी परीक्षाएं शिक्षा संकाय परिसर में होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा स्थल में बदलाव किया है। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ : राम रहीम की फरलो के खिलाफ याचिका पर सुनवाई आज, सरकार सौंपेगी दस्तावेज
साध्वी यौन शोषण और हत्या के मामले में जेल काट रहे राम रहीम को फरलो के मामले में हरियाणा सरकार आज हाईकोर्ट में अपना जवाब सौंपेगी। जवाब के साथ ही वह दस्तावेज भी सौंपे जाने हैं जिनके आधार पर राम रहीम को फरलो देने का निर्णय लिया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें