फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 19 Oct 2021 07:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
सरसंघ चालक मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
आज अयोध्या आएंगे संघ प्रमुख: संघ का पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शुरू
राष्ट्रीय स्वयं संघ की पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग शाखा का शुभारंभ सोमवार सुबह ध्वजारोहण के साथ हुआ। पांच दिवसीय शारीरिक वर्ग में शामिल होने के लिए संघ के 45 प्रांत इकाईयों के करीब 500 पदाधिकारी व कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचे हैं। पहले दिन इन कार्यकर्ताओं को शारीरिक प्रशिक्षण दिया गया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
सुकांता मजूमदार - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल: भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष की हत्या के विरोध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आज बंद का किया आह्वान
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला उपाध्यक्ष मिथुन घोष की हत्या के विरोध में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने आज (19 अक्तूबर) उत्तर दिनाजपुर में सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक हड़ताल का आह्वान किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ने के बाद घाटी छोड़ने को मजबूर हुए प्रवासी मजदूर - फोटो : अमर उजाला
टारगेट किलिंग: पूरी घाटी में सुरक्षा कड़ी, केंद्र ने सीआरपीएफ डीजी व एडीजी को भेजा कश्मीर
कश्मीर घाटी में हालिया टारगेट किलिंग की वारदातों व प्रवासी मजदूरों की हत्या से उपजे हालात व तनाव के बीच पूरी घाटी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया है। सैकड़ों मजदूरों ने घाटी छोड़ दी है। वे अपने निजी साधन से जम्मू पहुंचकर अपने घरों को चले गए हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ महानिदेशक कुलदीप सिंह व एडीजी जम्मू-कश्मीर सर्किल जुल्फिकार हसन को सोमवार को घाटी भेजा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
फतेहाबाद रोड का डायवर्जन प्लान - फोटो : अमर उजाला
आगरा: फतेहाबाद रोड पर आज से 13 दिन तक यातायात रहेगा परिवर्तित
आगरा के फतेहाबाद रोड पर 13 दिन यातायात परिवर्तित रहेगा। मंगलवार से 31 अक्तूबर तक फतेहाबाद से आगरा की ओर जाने वाले वाहन होटल डबल ट्री बाई हिल्टन होते हुए वाहन बसई मंडी से फतेहाबाद रोड पर आएंगे। आगरा से फतेहाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बीकानेरवाला के साथ स्थित सॉल्ट कैफे से एडीए हाइट्स की ओर मोड़े जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली: भाजपा-संघ की समन्वय बैठक आज से, नीति संबंधी मुद्दों पर होगी चर्चा
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार से दिल्ली में होगी। बैठक में नीति संबंधी मुद्दों पर चर्चा होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष समेत अन्य पदाधिकारी और कई केंद्रीय मंत्री इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें