फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 19 Nov 2021 06:58 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
झांसी से काशी का रिश्ता जोड़कर बुंदेलखंड की सियासत में आज नया रंग भरेंगे मोदी
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर 19 नवंबर को झांसी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से झांसी का रिश्ता जोड़कर बुंदेलखंड में भाजपा की सियासी जमीन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। आधी आबादी के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी मोदी कर सकते हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 8
गुरुनानक देव जयंती 2021 - फोटो : Social Media
Guru Nanak Jayanti 2021: आज है गुरुपर्व, जानिए कौन थे गुरुनानक देव और कैसे मनाई जाती है गुरुनानक जयंती
इस साल गुरुनानक जयंती आज यानी 19 नवंबर को मनाई जाएगी। गुरुनानक जयंती को हम कई अन्य नाम से भी जानते हैं। जैसे इस पर्व को हम प्रकाश पर्व, गुरु पर्व, गुरु पूरब भी कहते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 8
चंद्रग्रहण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
Lunar Eclipse: आज 5 घंटे 59 मिनट का होगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान
साल का आखिरी चंद्रग्रहण शुक्रवार 19 नवंबर को होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 11:34 बजे से होगी। इसकी समाप्ति शाम 05:33 पर होगी। वैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण होने के साथ ही चंद्र ग्रहण का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है। धार्मिक दृष्टि से इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते और कई कार्यों को करना भी वर्जित होता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 8
प्रगति मैदान में खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला: आज से सभी को मिल सकेगा प्रवेश, इंट्री पाने के लिए यहां मिलेंगी टिकटें
आईआईटीएफ-2021 में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। दो साल बाद लगने वाले इस मेले में इस बार प्रगति मैदान या सप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर कोई भी टिकट काउंटर नहीं होगा। पांच दिनों तक व्यापारिक दिवस के तौर पर चलने के बाद शुक्रवार से सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में प्रवेश का मौका मिलेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 8
भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
मौसम विभाग: बेंगलुरु समेत चेन्नई के कई क्षेत्रों में आज भारी बारिश होने की संभावना
आईएमडी के बेंगलुरु केंद्र के मौसम विज्ञानी सदानंद अडिगा ने गुरुवार को कहा कि बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 8
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
लखनऊ : डीजीपी कांफ्रेंस आज से, गृहमंत्री करेंगे उद्घाटन, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
लखनऊ में शुक्रवार से शुरू हो रहे 56वें डीजीपी सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। तीन दिन चलने वाले इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 19 नवंबर को शाम लखनऊ पहुंच जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

8 of 8
उत्तर प्रदेश चुनाव 2020, सीतापुर - फोटो : अमर उजाला
UP Election 2022 : सीतापुर में आज युवाओं और महिलाओं की होगी बात, आप भी बनें कार्यक्रम का हिस्सा
25.59 लाख से ज्यादा वोटर्स वाले सीतापुर में चुनावी माहौल अभी से गर्म होने लगा है। कुछ दिनों पहले ही यहां से भाजपा के विधायक रहे राकेश राठौर ने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है। इसके अलावा भी कई तरह की राजनीतिक हलचलें चल रही हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें