फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 18 Feb 2022 06:19 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 8
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 8
ईवीएम। - फोटो : amar ujala
UP Election 2022 : तीसरे चरण के लिए आज थम जाएगा प्रचार, 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान
तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को प्रचार थम जाएगा। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दोनों ही प्रमुख दलों भाजपा व सपा के लिए यह चरण अहम माना जा रहा है। इस चरण में कई जिले ऐसे हैं जो कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां जबरदस्त सेंधमारी की थी और 59 में से 49 सीटें जीतीं थीं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 8
India Uae flag - फोटो : social media
कारोबार को मजबूती: पीएम मोदी व यूएई के राजकुमार आज करेंगे सीईपीए पर हस्ताक्षर
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच कारोबार को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के राजकुमार शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान शुक्रवार को व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 8
कर्नाटक के उडुपी में स्कूल छात्राएं। - फोटो : एएनआई
Hijab Row: जुमे के रोज, रमजान के महीने में ही हिजाब पहनने देने की मांग, आज भी होगी सुनवाई
हिजाब विवाद पर सुनवाई कर रहे कर्नाटक हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को एक नई याचिका दाखिल कर कम से कम जुमे के रोज और रमजान के महीने में छात्राओं को हिजाब पहनने देने की मांग की गई। चीफ जस्टिस ऋतुराज अवस्थी की पूर्ण पीठ ने कहा कि वह इस पर विचार कर सकती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 8
फिर बिगड़ी दिल्ली- एनसीआर की हवा - फोटो : amar ujala
आज और कल तेज रफ्तार से चलेगी हवा: खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की वायु, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना    
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को भी तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 8
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
महाराष्ट्र को सौगात: ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइनों का आज उद्घाटन करेंगे पीएम, दो ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी
पीएम मोदी शुक्रवार 18 फरवरी को महाराष्ट्र को बड़ी सौगात देंगे। पीएमओ कार्यालय के अनुसार वह आज (शुक्रवार) शाम करीब साढ़े 4 बजे पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली दो अतिरिक्त रेलवे लाइनों का उद्धाटन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 8
vote new - फोटो : i stock
ओडिशा: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज, हिंसा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात
ओडिशा में पंचायत चुनाव पांच चरणों में होने हैं, इनमें पहले चरण का मतदान हो चुका है। पहले चरण में अलग-अलग इलाकों से पंचायत चुनावों में हिंसा की खबर सामने आईं। इन चुनावी हिंसाओं में दर्जनों लोग घायल हो गए। इससे सबक लेते हुए सरकार ने दूसरे चरण में भारी पुलिस बल तैनात किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

अमेरिका का दावा : यूक्रेन से नहीं लौटी रूसी सेना, 7000 सैनिक और भेजे, बाइडन बोले- हमले का खतरा 'बहुत ज्यादा'
यूक्रेन संकट के बादल छंटने का नाम नहीं ले रहे हैं, जंग होने और न होने की आशंका व आशा के बीच की स्थिति बनी हुई है। हर स्तर और मंच से नए बयान सामने आ रहे हैं। इधर खबर है कि रूस ने और 7000 सैनिकों को सीमा पर भेज दिया है, जबकि डेढ़ लाख सैनिक पहले से तैनात हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और उनके प्रशासन का कहना है कि रूस के सैन्य वापसी के दावे झूठे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें