हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन
2 of 6
स्वतंत्रता दिवस के चलते मेट्रो पार्किंग रहेगी बंद, 13 अगस्त को कई मार्ग रहेंगे डायवर्ट
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस: कल से 32 घंटे बंद रहेंगी सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग, फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते आज ये मार्ग रहेंगे बंद
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा कारणों के चलते हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली मेट्रो का आवागमन और मेट्रो स्टेशनों के नीचे होने वाली पार्किंग बाधित रहेगी। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त सुबह से दिल्ली मेट्रो स्टेशनों की सभी पार्किंग 32 घंटे बंद रहेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 6
संघ लोक सेवा आयोग
- फोटो : Social media
हरियाणा: वरिष्ठता के आधार पर नए डीजीपी के लिए तीन नामों का पैनल तय, किसी भी वक्त हो सकती घोषणा
हरियाणा में नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन नामों का पैनल फाइनल कर गुरुवार शाम प्रदेश सरकार को भेज दिया। पैनल तैयार करते समय वरिष्ठता को पैमाना बनाया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
4 of 6
Taliban
- फोटो : PTI
अफगानिस्तान में तबाही: तालिबान ने किया कंधार पर कब्जा जमाने का दावा, काबुल के बेहद करीब पहुंचा
तालिबान तेजी से अफगानिस्तान के प्रमुख शहरों पर कब्जा जमाता जा रहा है। अब उसके कंधार पर भी कब्जा जमाने की खबरें आ रही हैं। रायटर्स के हवाले से खबर आई है कि तालिबान ने कंधार पर कब्जा जमाने का दावा किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 6
केएल राहुल और रोहित शर्मा
- फोटो : social media
ENG vs IND: राहुल ने जड़ा लॉर्ड्स में शतक, पहले दिन भारत का स्कोर 276/3
सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के शतक की मदद और पहले विकेट पर रोहित शर्मा (83) के साथ उनकी पहले विकेट पर 126 रन की साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन मजबूत शुरुआत की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल: बाहरी राज्यों से आने वालों को आज से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य
बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वालों को शुक्रवार से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बसें भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ेंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...