फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi News Headlines: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 10 Nov 2021 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई
अफगानिस्तान पर चर्चा : भारत की मेजबानी में एनएसए स्तर की वार्ता आज, शांति-स्थिरता पर होगी बात
भारत ने पिछले दो दशकों में अफगानिस्तान में जन केंद्रित परियोजनाओं पर तीन अरब अमरीकी डालर से अधिक खर्च करते हुए देश के पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाई है, यहां तक कि तालिबान ने भी नई दिल्ली के योगदान को स्वीकार किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
आज कानपुर में मुख्यमंत्री: जीका संक्रमित दो मरीजों के घर जाएंगे सीएम, मेडिकल कॉलेज में जीका जांच आज से
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कई कार्यक्रमों के बीच जीका वायरस पीड़ित दो मरीजों को देखने श्यामनगर जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को क्षेत्र में जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां चलती रहीं। इस क्षेत्र में सुबह से ही तैयारियां की गईं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, आज सोनिया गांधी से कर सकते हैं मुलाकात
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार रात दिल्ली पहुंच गए हैं। गहलोत जोधपुर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ चार्टर्ड विमान से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए थे। मुख्यमंत्री भवन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गहलोत के दो दिन वहां ठहरने की संभावना है। हालांकि, गहलोत के दिल्ली में कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बुधवार को गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : Social media
सीबीएसई बोर्ड: परीक्षाओं के लिए शहर बदलने का आज अंतिम दिन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की पहले सत्र की माइनर विषयों की परीक्षाएं 16-17 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। जबकि दसवीं की मुख्य परीक्षाएं 30 नवंबर और बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होनी है। इन परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा का शहर बदलने का अवसर दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोलन के एक स्कूल में कक्षाएं शुरू करवाने की तैयारियों में जुटा स्टाफ। - फोटो : संवाद
हिमाचल: स्कूलों में आज से लौटेगी रौनक, तीसरी से बारहवीं तक लगेंगी नियमित कक्षाएं
प्रदेश के स्कूलों में बुधवार से फिर रौनक लौट आएगी। सरकार के निर्देशानुसार बुधवार से तीसरी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी। विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले स्कूलों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में कक्षाएं लगेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें