फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 10 Mar 2022 06:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

पांच राज्यों में आज नई सरकार : यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर विधानसभा चुनाव के आएंगे नतीजे
कोरोना महामारी की तीसरी लहर के बाद यह पहला चुनाव है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। दस बजे के आसपास ठोस रुझान आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक अलग-अलग राज्यों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। पंजाब को छोड़कर सभी चुनाव वाले अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में भाजपा की सरकारें हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 6
बमबारी से तबाह हुई एक इमारत। - फोटो : PTI

युद्ध का 14वां दिन : रूस के तेवर नरम, अब यूक्रेन की सरकार गिराने का इरादा नहीं, 700 भारतीय आज आएंगे स्वदेश
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नाटो में शामिल न होने के एलान के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी नरमी दिखाई है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने बुधवार को बताया कि हमारा मकसद यूक्रेन की सरकार को गिराना नहीं, बल्कि तटस्थ स्थिति सुनिश्चित करना है। रूस इस लक्ष्य को हासिल भी करेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
टॉस के दौरान मिताली राज और सोफी डिवाइन। - फोटो : सोशल मीडिया
IND W vs NZ W Live: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, ओपनर शेफाली की जगह यास्तिका प्लेइंग-11 में
आज महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है। यह मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
NEET PG 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

NEET UG: तीसरे चरण के लिए पंजीकरण आज से शुरू, 14 मार्च तक फीस भुगतान की सुविधा
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में यूजी में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी 14 मार्च दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण और दोपहर तीन बजे तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाएं यूपी सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, बेसिक शिक्षामंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चौहान और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
UP Election 2022: आज होगी योगी सरकार के इन पांच मंत्रियों की परीक्षा, अलग-अलग सीटों से लड़ रहे चुनाव
उत्तर प्रदेश का चुनाव खत्म हो चुका है। आज शाम तक हार जीत का परिणाम सबके सामने आने वाला है। ऐसे में योगी सरकार के पांच मंत्रियों की भी परीक्षा होगी। सब अपनी पुरानी सीट से चुनाव मैदान में हैं। सबके सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती है। ज्यादातर मंत्री त्रिकोणीय या फिर चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें