'किलिंग स्टोन' टूटने के बाद आजाद हुआ खूंखार प्रेत!
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में एक मान्यता है कि इस पत्थर के पास जाने वाले की मौत हो जाती है। पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि इस पत्थर का नाम सेशो-सेकी है। किंवदंती के मुताबिक, इस पत्थर में एक बुरी आत्मा का वास है। जापान के नासु में स्थित चट्टान रविवार को दो हिस्सो में बंटी हुई मिली थी। इसकी वजह से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। उनका मानना है कि पत्थर में से बुरी आत्मा बाहर आ गई है।