फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

03 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 03 Mar 2022 07:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान। - फोटो : अमर उजाला
UP Election Phase 6 Live : छठे चरण का मतदान आज, 10 जिलों की 57 सीटों पर तय हो जाएगा 676 उम्मीदवारों का भाग्य
विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 676 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। आज जिन जिलों में चुनाव होना है उनमें बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
हिंडन एयरबेस पहुंचे भारतीय नागरिक। - फोटो : ANI

ऑपरेशन गंगा : 800 भारतीयों को लेकर आ रहे वायुसेना के ग्लोबमास्टर विमान, अब तक 15 विमानों में लौटे 3352 लोग
रूस-यूक्रेन की जंग में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने का अभियान तेज कर दिया गया है। वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान तीन देशों से आठ सौ भारतीयों को लेकर लौट रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
दिल्ली का मौसम - फोटो : amar ujala

Delhi-NCR Weather Forecast: आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम के करवट लेने के आसार हैं। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके अगले दिन मौसम खुलेगा व 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा रिकॉर्ड की जा सकती हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 6
आईपी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

Mission Admission : आईपीयू में 40 हजार सीटों के लिए दाखिले की दौड़ शुरू
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्नातक से पीएचडी स्तर तक के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई। आईपीयू की करीब 40 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन 30 अप्रैल और पीएचडी प्रोग्राम के लिए 15 अप्रैल तक कर सकते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Russia-Ukraine War - फोटो : ANI

Russia-Ukrain War: नहीं रुक रहे यूक्रेन पर रूसी हमले, सैनिक खेरसॉन शहर में कर रहे कब्जा, स्थिति तनावपूर्ण
रूस-यूक्रेन की लड़ाई अब काफी तेज हो गई है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रही है। इनमें बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं एक स्थानीय मीडिया के मुताबिक रूस के द्वारा दागे एक रॉकेट को एक वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराया गया और इसका मलबा कीव के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास गिर गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें