फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

02 जनवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 02 Jan 2022 07:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी। - फोटो : amar ujala
मेरठ: पीएम मोदी आज रखेंगे यूपी के पहले खेल विवि की आधारशिला, औघड़नाथ मंदिर और शहीद स्मारक भी जाएंगे
क्रांति और खेल नगरी के नाम से विख्यात मेरठ के लिए रविवार का दिन विशेष होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। पीएम भगवान औघड़ नाथ मंदिर और शहीद स्मारक भी जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : istock
जहरीली सांसें: नए साल पर बिगड़ी दिल्ली की वायु गुणवत्ता, कल से राहत की उम्मीद
नए साल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता में बदलाव हुआ है। इस कड़ी में दिल्ली का एक्यूआई 41 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 362 रिकॉर्ड हुआ है, जो कि एक दिन पहले 321 रहा था। उधर, एनसीआर के शहरों की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज हुई है। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों मौसमी दशाओं का साथ देने की वजह से वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार दर्ज किया जा सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 6
चंद्रमा की चाल - फोटो : अमर उजाला
अद्भुत नजारा: आज से चार दिन आसमान में हर ग्रह से मिलते दिखेगा चांद
दो से पांच जनवरी तक चांद हर शाम को खूबसूरत बनाने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा रास्ते में पड़ने वाले हर ग्रह से मिलता हुआ नजर आएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 6
दिल्ली का मौसम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली का मौसम : राजधानी में कड़ाके की ठंड, कुछ दिन और छूटेगी कंपकपी फिर राहत की उम्मीद
पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। इस कड़ी में दिल्ली-एनसीआर में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण - फोटो : ANI
कोरोना: केंद्र सरकार ने राज्यों को संक्रमण रोकने के लिए दिए निर्देश, कहा- हालात ज्यादा बिगड़ें तो होटलों को बनाएं अस्थायी अस्पताल
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि महामारी के कारण हालात अधिक खराब होने की स्थिति में होटलों को सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों से जोड़ दिया जाए। इससे आपात स्थिति में हल्के या सामान्य लक्षण वाले कोरोना मरीजों का वहां पर आसानी से उपचार संभव हो सकेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें