फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मार्च: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 17 Mar 2022 06:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 7
होलिका दहन। - फोटो : iStock

Holika Dahan 2022: होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए होलिका दहन करने का सही मुहूर्त
Holika Dahan 2022: रंगों का त्योहार होली हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन बाद मनाया जाता है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार होली को साल की शुरुआत के बाद पड़ने वाला पहला बड़ा त्योहार कहा जाता है। होली का त्योहार होलिका दहन के साथ शुरू होता है, फिर इसके अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 7
आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों भीड़। - फोटो : अमर उजाला

होली की भीड़ : स्टेशन पर यात्रियों का हुजूम, ट्रेन में खाली नहीं सीट, रेलवे के इंतजाम हुए पस्त
होली पर्व में महज एक दिन शेष हैं। इस पर्व में शरीक होने के लिए पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेन में भीड़ उमड़ पड़ी है। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे हर यात्री इस कोशिश में है कि किसी तरह ट्रेन के अंदर जाने का उसे मौका मिल जाए। आलम यह है कि पूर्वांचल दिशा जाने वाली हर ट्रेन दिल्ली के स्टेशनों से ही ठसाठस भरकर रवाना हो रही है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 7
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद - फोटो : ANI

जी-23 नेताओं का मंथन: भाजपा से मुकाबले का लिया संकल्प, आज सोनिया-राहुल से मुलाकात करेंगे आजाद
पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद बुधवार को पूर्व नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर दिल्ली में कांग्रेस के जी-23 नेताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस की हार पर मंथन और असंतुष्ट नेताओं की आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। वहीं, बताया जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद गुरुवार को पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 7
खारकीव पर रूसी हमले के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश करता दमकलकर्मी। - फोटो : Twitter
Russia Ukraine War Live: आज यूएनएससी की आपात बैठक में यूक्रेन पर चर्चा करेंगे छह देश, फ्रांस बोला- बातचीत रूस का नाटक
यूक्रेन-रूस के बीच जंग का आज 22वां दिन है। छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई है। 21वें दिन यूक्रेन की ओर से दावा किया गया कि उसने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 7
सीएम योगी और जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
योगी सरकार 0.2 : मंत्रिमंडल में युवाओं, महिलाओं के साथ अनुभव को प्राथमिकता, एमएलसी और पार्टी पदाधिकारी भी बनाए जा सकते हैं मंत्री
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार-02 का मंत्रिमंडल भाजपा के मिशन 2024 के एजेंडे को ध्यान में रखकर गठित होगा। मंत्रिमंडल में युवाओं, महिलाओं के साथ अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने के उद्देश्य से पश्चिम से पूर्वांचल तक जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधा जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोल्डन बाबा मनोज सेंगर - फोटो : अमर उजाला

मिल गए गोल्डन बाबा : चित्रकूट में सुबह दिखे, रात को मैहर में मिले गोल्डन बाबा, आज आएंगे कानपुर
लापता हुए गोल्डन बाबा उर्फ मनोज सिंह सेंगर बुधवार सुबह चित्रकूट धाम में परिक्रमा करते दिखे। एक शख्स ने उनको पहचान लिया तो उसने गोल्डन बाबा के परिचित एक ग्राम प्रधान से उनकी बात कराई। कुछ देर तक वह परिक्रमा करते रहे और बोले वह अब मैहर देवी मंदिर जाएंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें