गुजरात के पाटीदार आंदोलन के मुखिया हार्दिक पटेल ने 27 जनवरी को अपनी बचपन की दोस्त किंजल पारिख के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के दिग्सर गांव में एक सादे कार्यक्रम में शादी की। शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। अपनी प्रेम कहानी के बारे में बात करते हुए हार्दिक ने बताया था कि मेरी बहन मोनिका की सहेली होने के कारण किंजल का मेरे घर आना-जाना लगा रहता था। मैं उसे कभी-कभी घर छोड़ने भी जाया करता था। जब हम कॉलेज पहुंचे तो मुझे लगा कि मैं किंजल से प्रेम करने लगा हूं।
विज्ञापन
2 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
किंजल मूलरूप से विरमगाम की रहने वाली हैं और उनका अब सूरत में बस गया है। हार्दिक विरमगाम शहर के चंदन नगरी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
हार्दिक और किंजल ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी। किंजल स्नातक कर चुकी हैं और फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रही हैं।
4 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
हार्दिक की शादी पहले मेहसाना में होनी थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं दी है इसलिए सुरेंद्रनगर में उनकी शादी हुई।
विज्ञापन
5 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
हार्दिक की उम्र 25 साल है और किंजल उनसे एक या दो साल छोटी हैं। हार्दिक के पिता भरत पटेल के मुताबिक किंजल पटेल पारिख-पटेल समुदाय से हैं।
विज्ञापन
6 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
किंजल के बारे हार्दिक ने कहा था, 'मैं और किंजल एक साथ पढ़ते थे। अहमदाबाद के चांदनगरी गांव में एक ही इलाके में रहते थे और बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। छठवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक हम साथ-साथ पढ़े।'
विज्ञापन
7 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
हार्दिक ने बताया था कि आमतौर पर लड़के ही लड़की से प्रेम का इजहार करते हैं और शादी के लिए प्रपोज करते हैं। लेकिन मेरे मामले में उल्टा हुआ। प्रपोज किंजल ने किया, मैंने तो बस 'ओके' किया। मुझे राजनीति आती है, प्यार नहीं। मेरा स्वभाव थोड़ा शर्मीला है।
8 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
अपनी पत्नी की खूबी बताते हुए हार्दिक ने बताया कि उन्हें घूमना बहुत पसंद है और मुझे बिल्कुल नहीं, क्योंकि मेरे पास वक्त नहीं होता लेकिन अगर समय मिले तो मुझे उनके साथ घूमने जाने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें पढ़ना और लिखना अच्छा लगता है।
9 of 10
हार्दिक पटेल-किंजल पारिख
- फोटो : Social Media
किंजल के मां-बाप को हार्दिक का राजनीति में आना पसंद नहीं था। इस बारे में बताते हुए हार्दिक ने कहा था, 'किंजल के परिवार को पसंद नहीं था कि मैं राजनीति में आऊं। लेकिन समय के साथ सबकुछ बदलता चला गया।'
शादी के बाद हनीमून पर जाने के सवाल पर हार्दिक ने बताया था कि इस बारे में अभी तक कोई योजना नहीं बनी है। उन्होंने कहा, 'अभी तो लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं लेकिन किंजल को वचन दिया है कि मैं उन्हें चुनावों के बाद कहीं घुमाने ले जाऊंगा।'