भारत के साथ-साथ दुनिया भर के अधिकांश देशों में नए साल का आगाज हो चुका है। हर जगह उमंग और उल्लास के साथ नए साल का स्वागत किया गया। भारत में कश्मीर से लेकर नई दिल्ली और शिमला तक नए साल के जश्न में लोग डूबे नजर आए। इसी के साथ-साथ वैष्णो देवी, महाकाल और गंगा घाटों सहित सभी देवस्थानों में पूजा-पाठ किया गया, जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।