फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: कश्मीरी पश्मीना से बनारसी स्टॉल...जी20 में आए नेताओं की पत्नियों को दिए गए शानदार तोहफे, देखिए तस्वीरें

Tue, 12 Sep 2023 06:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान के पीएम फुमियो किशिदा की पत्नी को कांजीवरम स्टॉल तोहफे में दिया गया। कांजीवरम सिल्क भारतीय बुनकर परंपरा का शानदार नमूना माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 7
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
भारत सरकार ने बीती 9-10 सितंबर को दिल्ली में आयोजित हुए जी20 सम्मेलन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शानदार आयोजन के साथ ही विदेशी मेहमानों को खास तोहफे भी दिए गए। बता दें कि विदेशी मेहमानों के साथ आईं उनकी पत्नियों को भी भारत सरकार की तरफ से शानदार तोहफे दिए गए। ये तोहफे भारत की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक हैंडीक्राफ्ट्स के बेजोड़ नमूने हैं। तोहफे में दिए गए कुछ उत्पाद सदियों पुराने हैं और पूरी दुनिया में अपनी कलात्मकता के लिए जाने जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि जी20 नेताओं की पत्नियों को क्या-क्या तोहफे दिए गए। 
विज्ञापन

2 of 7
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
कश्मीरी पश्मीना शॉल
भारत सरकार की तरफ से ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा की पत्नी रोसांगेला डा सिल्वा को तोहफे में कश्मीरी पश्मीना शॉल, हैंडीक्राफ्ट बक्से में रखकर दी गई। कश्मीरी पश्मीना शॉल अपने फैब्रिक के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हिमालयी भेड़ों के बालों को कंघी करके उतारी गई ऊन से कश्मीरी पश्मीना शॉल हाथ से बनाया जाता है। पश्मीना शॉल को बनाने का तरीका सदियों पुराना है और अपनी कलात्मक सुंदरता और कारीगरी के चलते यह शॉल राजशाही का प्रतीक माना जाता है। वहीं जिन बक्से में यह पश्मीना शॉल दिया गया है, वह भी कारीगरी का बेजोड़ नमूना है। जम्मू कश्मीर के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया ये बक्सा कागज, चावल के पानी और कॉपर सल्फेट को मिलाकर बनाया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
असम स्टॉल
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो की पत्नी इरियाना जोको विडोडो को कदम लकड़ी से बने बक्से में असम का खास स्टॉल गिफ्ट में दिया। यह स्टॉल पारंपरिक तरीके से हाथ से तैयार किया गया है। मुगा सिल्क से इस स्टॉल को बनाया गया है और यह अपने डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। वहीं कदम लकड़ी से बना बक्सा भारतीय संस्कृति में काफी शुभ माना जाता है। इस बक्से को कर्नाटक के कारीगरों ने हाथ से तैयार किया है। 

4 of 7
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
कांजीवरम स्टॉल
जापान के पीएम फुमियो किशिदा की पत्नी को कांजीवरम स्टॉल तोहफे में दिया गया। कांजीवरम सिल्क भारतीय बुनकर परंपरा का शानदार नमूना माना जाता है। यह अपने शानदार रंगों और डिजाइन के साथ ही गजब की कारीगरी के लिए प्रसिद्ध हैं। तमिलनाडु के कांचीपुरम से इसकी कारीगरी की शुरुआत हुई थी। यह स्टॉल भी कदम की लकड़ी से बने बक्से में उपहार स्वरूप दिया गया। यह बक्सा केरल के कारीगरों ने तैयार किया था। 
विज्ञापन

5 of 7
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
बनारसी स्टॉल
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को कदम की लकड़ी से बने बक्से में बनारसी स्टॉल गिफ्ट किया गया। भारतीय संस्कृति में बनारसी कारीगरी की अलग पहचान है। हाथ से बना ये स्टॉल, वाराणसी के समृद्ध इतिहास और इसके बुनकरों के समृद्धि इतिहास का उदाहरण है।  कर्नाटक के कारीगरों द्वारा बनाए गए कदम बक्से में रखकर इस स्टॉल को गिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
लक्कत स्टॉल
मॉरीशस के पीएम प्रविंद  जुगनाथ की पत्नी कोबिता रामदानी को पीएम मोदी ने टीक की लकड़ी से बने बक्से में लक्कत स्टॉल गिफ्ट किया। इस स्टॉल को ओडिशा के कारीगरों ने बनाया है। यह पारंपरिक मलबेरी सिल्क से तैयार किया गया है। लकत कारीगरी जानने वाले बुनकर अब कम ही बचे हैं। 12वीं सदी में इस कारीगरी की शुरुआत हुई थी। अपने कपड़े के लिए भी यह स्टॉल काफी प्रसिद्ध है। टीक लकड़ी से बने बक्से को गुजरात के कारीगरों ने बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जी20 नेताओं को मिले गिफ्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की पत्नी को दिया बनारसी सिल्क स्टॉल
पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति की पत्नी को बनारसी सिल्क स्टॉल, हाथ से बने जाली वाले बक्से में गिफ्ट किया। वाराणसी के बुनकरों ने पारंपरिक तरीके से इसे बनाया है और यह वाराणसी की बुनकर परंपरा का शानदार नमूना है। 

वहीं अन्य मेहमानों को खादी के स्कार्फ, शीशम की लकड़ी के बने संदूक, अराकू कॉफी, कश्मीरी केसर, दार्जिलिंग चाय, और अन्य गिफ्ट दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें