1. मुंबई टेस्ट जीत भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, कोहली बने मैन ऑफ द मैच
2. चक्रवाती तूफान 'वरदा' आज पहुंचेगा तमिलनाडु, चेन्नई में भारी बारिश
3. नोटबंदीः 20 हजार टन करेंसी पेपर आयात करेगा भारत, 9 विदेशी फर्मों पर नजर
4. कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 82 लेट तो 23 का बदला समय
5. शाहरुख ने की राज ठाकरे से मुलाकात, कहा- पाकिस्तानी माहिरा नहीं करेंगी 'रईस' का प्रचार
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
2 of 6
- फोटो : SELF
मुंबई टेस्ट जीत भारत ने किया सीरीज पर कब्जा, कोहली बने मैन ऑफ द मैच
भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 36 रन से हराकर मुंबई टेस्ट जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 3-0 के अंतर से कब्जा कर लिया है। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बना लिए थे। इंग्लैंड से लगातार तीन सीरीज हारने के बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत हासिल की है।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
3 of 6
चक्रवाती तूफान 'वरदा' आज पहुंचेगा तमिलनाडु, चेन्नई में भारी बारिश
चक्रवाती तूफान 'वरदा' के सोमवार को दक्षिणी आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका है। आपदा की आशंका को देखते हुए दोनों राज्यों के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
4 of 6
- फोटो : AmarUjala
नोटबंदीः 20 हजार टन करेंसी पेपर आयात करेगा भारत, 9 विदेशी फर्मों पर नजर
500 और 1000 के नोट बंद करने के बाद सरकार अब बड़ी मात्रा में करेंसी पेपर आयात करने की तैयारी में है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते सरकार इसका टेंडर जारी कर सकती है। देश की चार सिक्यॉरिटी प्रिटिंग प्रेस के पेपर के लिए 9 विदेशी फर्मों से कागज मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
5 of 6
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, 82 लेट तो 23 का बदला समय
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सोमवार की सुबह कोहरे और धुंध से ढंकी हुई शुरू हुई। बढ़े कोहरे की वजह से यातायात बिल्कुल धीमा हो गया। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली से आने वाली 82 ट्रेनें देरी से है, वहीं यहां से चलने वाली 23 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
6 of 6
शाहरुख ने की राज ठाकरे से मुलाकात, कहा- पाकिस्तानी माहिरा नहीं करेंगी 'रईस' का प्रचार
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान ने रविवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की। ठाकरे के मुताबिक, शाहरुख ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म रईस का प्रचार पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान द्वारा किए जाने की बात गलत है।