टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला इन दिनों आग उगल रहा है। कोहली का बल्ला किसी भी फॉर्मेट में खामोश नहीं रहा। कई विशेषज्ञों का मानना है कि कोहली अपने गोल्डन फॉर्म में है। 28 वर्षीय कोहली क्रिकेट का पारस पत्थर बने चुके हैं और उनके आंकड़े मील का पत्थर साबित हो चुके हैं।
विज्ञापन
'फैंटास्टिक फाइव' में भी कोहली अव्वल, बाकियों से हैं मीलों आगे!
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : getty
कोहली ने साल 2016 में हर फॉर्मेट में जमकर रन कूटे हैं। इस बात की गवाही कोहली के आंकड़े खुद देते हैं। कोहली न सिर्फ रन बना रहे हैं, बल्कि टीम को मैच भी जिता रहे हैं। मौजूदा समय के तमाम दिग्गजों से कोहली काफी आगे हैं। देखिए मौजूदा समय के फैंटास्टिक फाइव के आकड़े और जानिए कितने आगे हैं कोहली:
विज्ञापन
'फैंटास्टिक फाइव' में भी कोहली अव्वल, बाकियों से हैं मीलों आगे!
3 of 7
केन विलियमसन
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड की मौजूदा कप्तान केन विलियमसन कीवी टीम के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में शामिल हैं। केन ने साल 2016 में टेस्ट, वनडे और टी-20 सब मिला कर 43 पारियां खेली हैं। इन पारियों में विलियमसन ने 1695 रन बनाए रन बनाए हैं। इस साल उनकी औसत 43.5 की रही है। हालांकि विलियमसन के पास अभी 3 मैच बाकी है और वो अपने आंकड़ो में सुधार कर सकते हैं।
'फैंटास्टिक फाइव' में भी कोहली अव्वल, बाकियों से हैं मीलों आगे!
4 of 7
स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया की टीम भले ही इस साल कोई खास कमाल नहीं कर सकी और उसे कई दफा क्लीन स्वीप मे मात खानी पड़ी। मगर उनके कप्तान स्टीव स्मिथ ने कमाल का खेल दिखाया है। स्मिथ ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 48 पारियां खेलते हुए 2048 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मिथ ने 47.6 से रन बनाए हैं। स्मिथ के पास अपने आंकड़ो से सुधार करने के लिए 2 मैच और बाकी हैं।
विज्ञापन
'फैंटास्टिक फाइव' में भी कोहली अव्वल, बाकियों से हैं मीलों आगे!
5 of 7
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के ही धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अपने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं। इस खब्बू बल्लेबाज ने सनराइजर्स की कप्तानी संभालने के बाद कमाल का खेल दिखाया है। साल 2016 की टेस्ट, वनडे और टी-20 की 49 पारियों में वॉर्नर ने 2186 रन बनाए हैं। 46.5 की औसत में सुधार करने उनके पास अब भी 2 मैच बाकी हैं।
विज्ञापन
'फैंटास्टिक फाइव' में भी कोहली अव्वल, बाकियों से हैं मीलों आगे!
6 of 7
जो रूट
जो रूट
इंग्लैंड के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज जो रूट ने हर फॉर्मेट में अपना लोहा मनवाया है। भारत के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत करने वाले रूट के पास आपने आंकड़ो में सुधार करने के लिए इस साल सिर्फ एक ही मैच बाकी है। हालांकि अबतक रूट ने बेमिसाल खेल दिखाया है। तीनों फॉर्मेट में रूट ने 53 पारियां खेली हैं। इन पारियों में रूट ने 50.5 की औसत से 2476 रन बनाए हैं।
'फैंटास्टिक फाइव' में भी कोहली अव्वल, बाकियों से हैं मीलों आगे!
7 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विराट कोहली
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को रन मशीन कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कोहली एक के बाद एक कीर्तिमान पार कर रहे हैं। इस साल रन बनाने के मामले कोहली रूट से काफी आगे निकल चुके हैं। कोहली ने इस साल फैब फाइव में सबसे कम सिर्फ 40 पारियां खेली हैं। तीनों फॉर्मेट में कोहली ने रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 90 के करीब का रहा है। हालांकि कोहली के पास अभी चैन्नई टेस्ट भी बाकी है।