फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जबरदस्त ऑफर जो आज रात से नहीं मिलेंगे

Sat, 01 Apr 2017 02:20 PM IST
अभिषेेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 4
आज तक आप इन तीन बड़े ऑफर्स का लुत्फ उठा रहे थे, लेकिन आज रात के बाद से ये तीनों ऑफर मिलना बंद हो जाएंगे। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है, उससे पहले कुछ घंटे ही इन ऑफर्स के लिए शेष बचे हैं। आइए बताते हैं आपको इन तीन ऑफर्स के बारे में जो आम आदमी के लिए रहे खास। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amarujala
टू-व्हीलर्स पर मिल रही छूट
सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल से बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी है। सभी दोपहिया डीलर्स बीएस-3 बाइक्स पर बंपर छूट का ऑफर चला रहे थे। देशभर में मिल रहे इस ऑफर की स्थिति शाम होते-होते ऐसी हो गई कि एजेंसियों के बाहर आउट ऑफ स्टॉक का बोर्ड लगा दिखाई देने लगा।
विज्ञापन

3 of 4
नहीं रहा जियो का फ्री ऑफर
1 अप्रैल से रिलायंस जियो का फ्री ऑफर खत्म हो रहा है। अब जियो यूजर्स को रिलायंस की प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी। कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप लेने की तारीख 15 अप्रैल तक बढ़ा दी है। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को 303 रुपये या इससे ऊपर के रिचार्ज पर अगले तीन महीने तक यानी जुलाई तक हैप्पी न्यू इयर वाला ऑफर मिलता रहेगा। इससे पहले जियो पर लोगों ने फ्री कॉल, डाटा और एसएमएस सर्विसेज का खूब फायदा उठाया। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : self
पुराने नोट हुए रद्दी
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद 31 मार्च पुराने 500 और 1000 के नोट बदलने का आखिरी दिन था। 31 मार्च तक पुराने नोट आरबीआई से बदले जा सकते थे। 1 अप्रैल से ये नोट किसी काम के नहीं रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें