भारतीय निर्वाचन आयोग ने गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मतदान प्रकिया 14 जनवरी से शुरू होगी। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को आएंगे।
विज्ञापन
1 of 11
विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का एलान
- फोटो : अमर उजाला
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीखों का एलान किया। इस दौरान कोरोना के बीच चुनाव कराने के फैसले पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि संविधान के मुताबिक देश में पांच साल के भीतर चुनाव होना अनिवार्य है। उन्होंने एक शेर भी पढ़ा, 'यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर भी चिराग जलता है।' इसके बाद उन्होंने कहा कि चुनाव कराना हमारा कर्तव्य है और कोरोना के सभी नियमों का पालन कराते हुए हम चुनाव कराएंगे। आइए 10 इंफोग्राफिक के जरिए आपको बताते हैं आगामी चुनाव की अहम तारीखों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 11
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। दूसरे फेज में 14 फरवरी, तीसरे फेज में 20 फरवरी, चौथे फेज में 23 फरवरी, पांचवें फेज में 27 फरवरी, छठे फेज में तीन मार्च और सातवें फेज में सात मार्च को वोटिंग होगी।
विज्ञापन
3 of 11
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड: एक चरण में 14 फरवरी को मतदान
बार-बार मुख्यमंत्री बदले जाने से चर्चा में आए उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव एक चरण में 14 फरवरी को होगा। इसके लिए 21 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
4 of 11
पंजाब चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब: 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
उत्तराखंड के साथ ही पंजाब में भी एक ही चरण में चुनाव होगा। यहां भी 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 11
गोवा विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
गोवा: सभी 40 सीटों पर एक चरण में मतदान
गोवा की सभी 40 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 21 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
6 of 11
मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
मणिपुर: दो चरणों में 60 सीटों पर मतदान
मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में 38 सीटों पर 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 22 सीटों पर 3 मार्च को वोटिंग होगी।
विज्ञापन
7 of 11
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के आंकड़े
- फोटो : Amar Ujala
2017 में भाजपा ने फतह किया था यूपी का किला
उत्तर प्रदेश में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 312 सीटें मिलीं थीं। इस चुनाव में सपा को 47 और बसपा को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
8 of 11
2017 उत्तराखंड चुनाव के परिणाम
- फोटो : Amar Ujala
उत्तराखंड में भी मारी थी बाजी
2017 में उत्तराखंड में हुए चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में भाजपा को 57 और कांग्रेस को सिर्फ 11 सीटें मिलीं थीं।
9 of 11
पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव का समीकरण
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब में कैप्टन ने कराई थी नैया पार
पंजाब में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ा था और भारी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस को 77, आप को 20, अकाली दल को 15 और भाजपा को तीन सीटें मिलीं थीं।
10 of 11
गोवा में हुए पिछले चुनाव का परिणाम
- फोटो : Amar Ujala
गोवा में रोमांचक रहे थे 2017 के नतीजे
गोवा में 2017 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बननकर उभरी थी। उसे विधानसभा में सबसे ज्यादा 17 सीटें मिली थी। भाजपा 13 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। इसके बावजूद भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर गोवा में सरकार बनाई थी।
मणिपुर के पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम
- फोटो : Amar Ujala
2017 में मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उलटफेर किया था। गोवा की तरह ही यहां भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी और भाजपा दूसरे नंबर पर थी। इसके बावजूद राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई थी।