फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNLOCK1: देश भर की सड़कें सोमवार को हुईं गुलजार, सतर्कता के साथ घरों से निकले लोग

Mon, 01 Jun 2020 10:29 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Unlock 1 - फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की मार झेल रहा देश सोमवार से धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी नए दिशानिर्देशों में कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी तरह की गतिविधियों को फिर से शुरू करने की इजाजत शर्तों के साथ दी गई है। वहीं, कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। तमाम पाबंदियों के बीच ढील दी गई है। लोगों की आवाजाही और दुकानों व बाजारों को खोलने के लिए आंशिक रूप से प्रतिबंध हटा दिया गया है। लॉकडाउन 4.0 के खत्म होने के बाद देश की सड़कें और बाजार आज गुलजार हो उठे। कई जगहों पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कई स्थानों पर लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए घरों से बाहर निकले। तस्वीरों में देखिए सख्ती के बाद मिली थोड़ी ढील में देश कैसे और किस अंदाज में नजर आया।
विज्ञापन

2 of 10
Unlock 1 - फोटो : पीटीआई
लॉकडाउन के चौथे चरण के बाद मिली रियायत ने तमिलनाडु की सड़कों को गुलजार कर दिया। महीनों से वीरान पड़ी सड़कों पर सोमवार को फिर से गाड़ियों का काफिला नजर आया। 
विज्ञापन

3 of 10
सुबह की सैर पर निकले लोग - फोटो : पीटीआई
पाबंदियों में मिली रियायत के बाद लोग सुबह की सैर पर निकले। इस दौरान लोग सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए नजर आए। लोगों ने मुंह को मास्क से ढक रखा था।

4 of 10
Unlock 1 - फोटो : पीटीआई
तमिलनाडु की सड़कों पर ऑटो फिर से दौड़ते हुए नजर आए। लोग घरों से बाहर निकल आने-जाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल करते हुए नजर आए। इस तस्वीर में महिलाएं मास्क लगाए ऑटो से यात्रा कर रही हैं। चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट जिलों में बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

5 of 10
कई इलाकों में खासी संख्या में वाहन भी नजर आए - फोटो : पीटीआई
कई शहरों में सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ। साथ ही, कई इलाकों में खासी संख्या में वाहन भी नजर आए।
 
विज्ञापन

6 of 10
देश के कई हिस्सों में भारी भीड़ देखने को मिली - फोटो : पीटीआई
कई राज्यों में सरकारों ने सार्वजनिक परिवहन सुविधा को आंशिक रूप से बहाल करने और कार्यस्थल पर अधिक कर्मियों की मंजूरी देने समेत कुछ ढील दी है। इसकी वजह से देश के कई हिस्सों में भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

7 of 10
कलाकार अपने काम पर वापस लौटे - फोटो : पीटीआई
राजस्थान सरकार ने एक जून से जारी दिशानिर्देश के तहत सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को पूरी क्षमता के साथ काम करने की अनुमति दी है। हालांकि, निजी कार्यालयों में जहां तक संभव हो घर से काम करने को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। सोमवार को कलाकार अपने काम पर वापस लौटे और अपने कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए।

8 of 10
हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा भीड़ - फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन में छूट के प्रभावी होने के साथ ही कोलकाता में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, जिससे सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ। हावड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर जमा भीड़।

9 of 10
Unlock 1 - फोटो : पीटीआई
कोलकाता में लॉकडाउन के नियमों में मिली छूट के बाद कुछ बसें शहर के कुछ मार्गों तथा हावड़ा और हुगली जैसे जिलों में चल रही हैं। शहर की सड़कों पर टैक्सियां दौड़ने लगी हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Unlock 1 - फोटो : पीटीआई
सरकारों ने सार्वजनिक परिवहन सुविधा को आंशिक रूप से बहाल करना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में बस सेवाओं की भी शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें