lal pathlabs
- फोटो : lal pathlabs
लालपैथ लैब ने शुरू की टेस्टिंग
डॉ। लाल पैथ लैब्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद लाल ने बताया, "लाल पैथ लैब्स में कोविड-19 की टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया गया है। इस टेस्ट की कीमत 4500 रुपये होगी। जिसमें स्क्रीनिंग और कंफर्मेशन टेस्ट शामिल है। टेस्ट कराने के लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन और फॉर्म 44 (जो वो देंगे) और पहचान पत्र की जरूरत होगी।" आईसीएमआर ने प्राइवेट लैब्स के लिए टेस्टिंग की जो गाइडलाइन्स जारी की हैं, उनके मुताबिक प्राइवेट लैब्स कोरोना की जांच के लिए 4500 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकतीं। आईसीएमआर के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित संदिग्ध मामलों में प्राइवेट लैब स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अधिकतम 1,500 रुपये ले सकते हैं और कंफर्मेशन टेस्ट के लिए अतिरिक्त 3,000 रुपये लेने की इजाजत दी गई है। आईसीएमआर ने निजी लैब से अपील भी की है कि हो सके तो वो मुफ्त में या सब्सिडी पर कोरोना का टेस्ट करें।