प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के वडनगर रेलवे स्टेशन का काफी पुराना संबंध रहा है। पीएम मोदी के अनुसार यह वही रेलवे स्टेशन है जहां वह बचपन में चाय बेचा करते थे। इस बीच वडनगर रेलवे स्टेशन एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, क्योंकि 16 जुलाई को पीएम मोदी इस स्टेशन का डिजिटली उद्घाटन करने वाले हैं। पश्चिम रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बताया कि चूंकि वडनगर शहर ‘धरोहर सर्किट’ में आता है, इसलिए वहां के रेलवे स्टेशन की इमारत को 8.5 करोड़ रुपये की लागत से हेरिटेज लुक दिया गया है।