भारत में सिनेमा और राजनीति का रिश्ता एक सिक्के के दो पहलुओं की तरह रहा है। बॉलीवुड के स्टार्स हो या फिर साउथ के कलाकार, सभी राजनीति से जुड़े रहे हैं। ऐसे ही शख्सियत है अमिताभ। हालांकि अमिताभ राजनीति से अपना खास रिश्ता नहीं बना सके, लेकिन राजनेताओं के साथ उनका रिश्ता हमेशा से ही सुर्खियों में रहा।
विज्ञापन
2 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें आपसे साझा कर रहे हैं जो राजनेताओं के साथ उनकी नजदीकी को बयां करती हैं। राजनेताओं की एक लंबी फेहरिस्त है जिनसे अमिताभ की करीबी रही। इनके साथ वो हंसते मुस्कुराते कई मंचों का हिस्सा बने। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधीं, सोनिया गांधीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमर सिंह, ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, मुलायम सिंह जैसे राजनीति के बड़े नामों के साथ अमिताभ की तस्वीरें सुर्खियां बनीं।
विज्ञापन
3 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
1984 के दौर में अमिताभ ने बॉलीवुड की दुनिया से कुछ वक्त के लिए किनारा कर लिया। अपने पुराने दोस्त राजीव गांधी के सपोर्ट में बच्चन राजनीति में कूद पड़े। अमिताभ ने इलाहाबाद लोक सभा सीट से उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एच.एन. बहुगुणा को रिकॉर्ड 68.2 फीसदी मार्जिन से शिकस्त दी।
4 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
खुद को एक राजनेता के रुप में अमिताभ ज्यादा वक्त संभाल नहीं सके। चुनाव जीतने के तीन साल बाद ही अमिताभ ने सक्रिय राजनीति से किनारा कर लिया। राजनीति छोड़ने पर अमिताभ ने कहा कि मैंने राजनीति इसलिए छोड़ी, क्योंकि मुझे तुच्छ राजनीतिक गेम नहीं आता।
विज्ञापन
5 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
रियल राजनीति में अमिताभ का सिक्का भले ही नहीं चला, लेकिन पर्दे पर राजनेता के रुप में उनकी छवि काफी सराही गई। कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन का बुरे दौर में साथ समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह ने दिया। जब अमिताभ ने राजनीति में आने से मना कर दिया तो अमर सिंह ने ही जया बच्चन को सक्रिय राजनीति में आने के लिए कहा।
विज्ञापन
6 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
अमिताभ सदी के महानायक कहे जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अभिनय में खुद को अजेय साबित किया है। 11 अक्टूबर 1942 को जन्में अमिताभ की पुरस्कारों से भी झोली भरी रही। बच्चन ने अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बारह फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल किए।
विज्ञापन
7 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवॉर्ड का रिकॉर्ड है। अमिताभ ने अभिनय के अलावा सिंगिंग, फिल्म निर्माण और टीवी होस्ट के रुप में छाप छोड़ी है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन के पिता, डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्ध हिन्दी कवि रहे, जबकि उनकी माँ तेजी बच्चन का संबंध कराची से था।
8 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
शायद आपको पता ना हो लेकिन बचपन में उनका नाम इंकलाब रखा गया था। अमिताभ परिवार में दो भाइयों में सबसे बड़े थे। अमिताभ की मां तेजी बच्चन की थियेटर में गहरी रुचि थी। अमिताभ के अभिनेता बनने के पीछे उनकी मां का अहम योगदान रहा।
9 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
बच्चन ने फिल्मों में अपने कैरियर की शुरूआत ख्वाज़ा अहमद अब्बास के निर्देशन में बनी सात हिंदुस्तानी फिल्म से की, लेकिन अमिताभ की इंडस्ट्री में शुरुआत खासी अच्छी नहीं रही।
10 of 11
राजनेताओं के साथ अमिताभ
उनकी एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुईं, जिन्होंने उन्हें हताश कर कर दिया था। 1973 में प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर में इंस्पेक्टर विजय खन्ना की भूमिका ने बच्चन के करियर को एक नया मोड़ दिया और वो इंडस्ट्री में खुद को सदी का महानायक बनाने में कामयाब हुए।
अमिताभ कई बार आलोचनाओं का शिकार भी हुए। जनवरी 2008 में राजनीतिक रैलियों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अमिताभ बच्चन को अपना निशाना बनाते हुए कहा कि ये अभिनेता महाराष्ट्र की तुलना में अपनी मातृभूमि के प्रति अधिक रूचि रखते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी बात का खंडन भी किया।