पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेले गए चौथे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में दक्षिण अफ्रीका ने एकतरफा मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 4-0 निर्णायक बढ़त ले ली है। पांच मैचों की सीरीज में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम 0-4 से पीछे है।
विज्ञापन
2 of 7
डेविड वॉर्नर
- फोटो : getty
अगर ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच भी हार गया, तो इतिहास में पहली पार पांच एकदिवसीय मैचों की सीरीज में उनका व्हाइटवॉश होगा। ऑस्ट्रेलिया कभी भी 5 मैचो की सीरीज में 5-0 से नहीं हारा है। एक और हार वर्ल्ड चैंपियन की नैया डुबा सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
क्रिकेट
- फोटो : getty
डेल स्टेन की जगह खेल रहे काइल एबॉट ने स्टीव स्मिथ के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। एबॉट की धारदार गेंदबाज के चलते कंगारू टीम 36.4 ओवर में 167 रनों पर ही सिमट गई। एबॉट ने 40 रन देकर 4 विकेट झटके।
4 of 7
मैथ्यू वेड
- फोटो : getty
49 रन पर पवेलियन लौट चुकी आधी कंगारू टीम को मैथ्यू वेड और मिचेल मार्श ने संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। मार्श ने 50 और वेड ने 52 रनों का पारी खेली। इसके अलावा क्रिस ट्रेमेन ने 23 रनों की पारी खेली। अबॉट ने 4, शम्सी और फंगिसो ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
5 of 7
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : getty
168 के लक्ष्य लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत भी खराब रही और लंच के दोनों सलामी बल्लेबाज 32 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान फाफ डू प्लेसी ने जेपी डुमिनी के साथ 56 रन जोड़े और राइली रूसो के 55 रनों की साझेदारी की। डू प्लेसी ने 69 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
6 of 7
राइली रूसो
- फोटो : getty
राइली रूसो ने अपने जन्मदिन के दिन विजयी चौका लगाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी। रूसो 33 और फरहान बेहरदीन 12 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से क्रिस ट्रेमेन ने 2 विकेट लिए। उनके अलावा एडम ज़म्पा और मिचेल मार्श ने 1-1 विकेट लिया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार क्लीन स्वीन 2007-08 में न्यूजीलैंड ने किया, जब ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से पटखनी मिली। इससे पहले 1997 में भी इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम चाहेगी कि 5-0 की हार का दाग उसके दामन पर न लगे।