फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Tue, 06 Oct 2020 07:51 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
दिन की प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
विज्ञापन

2 of 9
Quad nations - फोटो : social media
जापान में आज होगी QUAD देशों की अहम बैठक, चीन को घेरने पर बनेगी रणनीति
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को घेरने के मकसद से चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्री आज (6 अक्तूबर) जापान के टोक्यो शहर में कूटनीतिक वार्ता करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 9
नीतीश कुमार-जेपी नड्डा-चिराग पासवान-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
बिहार चुनाव: भाजपा और जदयू आज कर सकती हैं सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच सीट बंटवारे पर शनिवार को ही मुहर लग गई। इसके बावजूद दोनों दल संयुक्त रूप से सीट बंटवारे की घोषणा नहीं कर पा रहे हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 9
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते बिजली कर्मी - फोटो : amar ujala
यूपीः निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार, दिन भर बिजली को तरसे लोग
निजीकरण के विरोध में पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों ने सोमवार पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान फॉल्ट की मरम्मत सहित उपभोक्ता सेवाओं से जुड़े कामकाज प्रभावित रहे। यहां तक कि ऊर्जा मंत्री के आवास सहित कई इलाकों में बिजली संकट रहा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 9
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, सीएम जयराम, राकेश पठानिया। - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संपर्क में आए थे कोरोना संक्रमित विधायक से मिले सीएम और मंत्री, मचा हड़कंप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार से बड़ी चूक हो गई है। बीते 3 अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए आए पीएम मोदी के संपर्क में रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वन मंत्री राकेश पठानिया कोरोना पॉजिटिव आए कुल्लू के बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी के प्राइमरी कांटेक्ट में थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 9
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : सोशल मीडिया
IPL 2020: आज मजबूत मुंबई इंडियंस को टक्कर देने उतरेंगे राजस्थान के रॉयल्स
शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी कठिन चुनौती होगी और अपने अभियान को ढर्रे पर लाने के लिए वह अंतिम एकादश में बदलाव कर सकती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 9
IIT BOMBAY - फोटो : पीटीआई
पिछले 10 साल में इस बार सबसे कम रही कटऑफ, आईआईटी व एनआईटी की काउंसलिंग आज से 
देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा इस वर्ष कठिनतम परीक्षा भी साबित हुई। आईआईटी दिल्ली द्वारा सोमवार को जारी नतीजे बताते हैं कि पेपर कठिन होने से करीब दस वर्षों में सबसे कम कटऑफ रही। सामान्य वर्ग (ओपन कैटेगरी) का औसत कटऑफ 17.50 और विषयवार 5 प्रतिशत रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 9
हाथरस कांड - फोटो : amar ujala
हाथरस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, मौजूदा या पूर्व जज की निगरानी में जांच की मांग
सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें हाथरस मामले की जांच शीर्ष अदालत या हाईकोर्ट के मौजूदा या पूर्व जज की निगरानी में सीबीआई या एसआईटी से कराने की गुहार लगाई गई है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

9 of 9
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : iStock
Petrol Diesel Price: आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी है कीमत
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर डीजल और पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि पेट्रोल की कीमत में पिछले 13 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें