स्वतंत्रता संग्राम के हमारे महान नेताओं अबुल कलाम आजाद, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया। आजादी के लिए मचल उठे देशवासियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी ने 'करो या मरो' का अमर नारा दिया। लॉर्ड लिनलिथगो ने अहिंसा को हटाने के लिए हिंसा की नीति अपना ली। भारत छोड़ो आंदोलन के आधे चरण में ही कई हड़तालों, प्रदर्शन और जुलूस ने अंग्रेजों के हाथ पांव फूला दिए।